{"_id":"59683b374f1c1b58088b45e5","slug":"according-to-a-survey-china-become-world-leading-economic-power","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत की नजर में अमेरिका अब भी सुपरपावर, दुनिया मान रही है चीन का लोहा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भारत की नजर में अमेरिका अब भी सुपरपावर, दुनिया मान रही है चीन का लोहा
amarujala.com-presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Fri, 14 Jul 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
भारत-चीन सीमा विवाद लगभग एक महीने से चल रहा है। दोनों देश अपने-अपने रुख पर अड़े हुए हैं। ऐसे में एक सर्वे रिपोर्ट आई है, जिसमें चीन को विश्व की उभरती आर्थिक ताकत बताया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका अभी भी विश्व की बड़ी ताकत है लेकिन चीन तेजी से आगे बढ़ रहा है। दुनिया चीन को अगली बड़ी ताकत के रूप में देखती है।
विज्ञापन
सर्वे के मुताबिक 10 में से सात यूरोपियन देश चीन को विश्व की उभरती आर्थिक ताकत मानते हैं। हालांकि भारत अभी भी अमेरिका को ही वैश्विक आर्थिक ताकत के रूप में देखता है। यहां तक 46 फीसदी भारतीयों का रुख चीन के लिए नकारात्मक है, जबकि 26 फीसदी भारतीय चीन के प्रति सकारात्मक रुख रखते हैं।
विज्ञापन
भारत के साथ-साथ जापान, एशिया के कई देश और लैटिन अमेरिका का भी यहीं मनना है कि अमेरिका विश्व की सबसे बड़ी आर्थिक ताकत है, वहीं रूस चीन को विश्व के आर्थिक लीडर के रूप में देखता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग दोनों में एक बात समान नजर आई। दोनों की ही छवि लोगों के नजर में नकारात्म है।
विज्ञापन