फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Accidents on roads increased 55 accidents every hour and 20 people died News In Hindi

सड़कों पर बढ़े हादसे: हर घंटे 55 हादसे और 20 लोगों की मौत, 2023 में बेकाबू रफ्तार ने लीं 1.72 लाख जानें

Fri, 29 Aug 2025 07:05 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 29 Aug 2025 07:05 AM IST
सार

2023 में देश में सड़क हादसों की संख्या 4.2% बढ़कर 4.8 लाख हो गई, जिनमें 1.72 लाख लोगों की मौत हुई। हर घंटे औसतन 55 हादसे और 20 मौतें दर्ज हुईं। रिपोर्ट के अनुसार, सबसे ज्यादा मौतें 18-45 उम्र वर्ग में हुईं। तेज रफ्तार, मानवीय गलती और वाहन खराबी हादसों के मुख्य कारण रहे।

विज्ञापन
Accidents on roads increased 55 accidents every hour and 20 people died News In Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : FreePik

विस्तार

देश में सड़क हादसों की संख्या 2023 में 4.2 प्रतिशत बढ़कर 4.8 लाख पहुंच गई। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की रिपोर्ट रोड एक्सीडेंट्स इन इंडिया 2023 के अनुसार 2023 में देश में 4,80,583 सड़क हादसे हुए। इनमें 1,72,890 लोगों की मौत हो गई और 4,62,825 लोग घायल हुए। यानी हर घंटे औसतन 55 हादसे और 20 मौतें हुईं।

विज्ञापन


रिपोर्ट बताती है कि सड़क हादसों में सबसे ज्यादा मौतें 18 से 45 वर्ष के लोगों की हुईं। यह कुल मृतकों का 66.4 प्रतिशत है। वहीं 18-60 वर्ष के कार्यशील आयु वर्ग में यह आंकड़ा 83.4% रहा। सड़क हादसों के मामले में राज्यों में तमिलनाडु ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर सर्वाधिक हादसे दर्ज किए गए, जबकि उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा मौतें हुईं। रिपोर्ट के अनुसार, हादसों के मुख्य कारणों में मानवीय त्रुटि, सड़क की स्थिति और वाहन की खराबी शामिल हैं। यातायात नियम उल्लंघन में तेज रफ्तार सबसे बड़ा कारण रही, जिससे 68.1% मौतें हुईं। गलत दिशा में गाड़ी चलाने से 5.5% मौतें हुईं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- PM मोदी का दो दिवसीय जापान दौरा: क्वाड, बुलेट ट्रेन से AI तक.. भारत के एजेंडे में क्या, कौन से करार अहम? जानिए
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे ज्यादा हादसे?

  •  1,50,177 (31.2%) हादसे राष्ट्रीय राजमार्गों व एक्सप्रेसवे पर।
  •  1,05,622 (22%) हादसे राज्य राजमार्गों पर।
  •  2,24,744 (46.8%) हादसे अन्य सड़कों पर।

कहां कितनी मौतें?

  •  63,112 (36.5%) राष्ट्रीय राजमार्ग
  •  39,439 (22.8%) राज्य राजमार्ग
  •  70,339 (40.7%) अन्य सड़कें


ये भी पढ़ें:- अध्ययन: पर्यटन बना अंटार्कटिका के लिए संकट, एक पर्यटक से पिघल रही 100 टन बर्फ; इंसानी दखल से बढ़ा खतरा


उम्र के आधार पर मौतें?

  •  18–45 वर्ष- 66.4%
  •  18–60 वर्ष- 83.4%
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed