फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   accident in basti district of uttar pradesh

यूपी के बस्ती में तेल भरा ट्रक भिड़ा, आग बुझाने में दमकल के छूटे पसीने

Thu, 14 Jul 2016 12:56 PM IST
अरुण पाठक/ अमर उजाला, बस्ती
अरुण पाठक/ अमर उजाला, बस्ती Updated Thu, 14 Jul 2016 12:56 PM IST
विज्ञापन
accident in basti district of uttar pradesh
- फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला,बस्ती

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में नेशनल हाइवे पर छावनी क्षेत्र स्थित पचवस के पास स्थित कुमार फिलिग स्टेशन पर फर्निश आयल लेकर जा रहे टैंकर में ट्रक से टक्कर लगने के बाद आग लग गई। जिससे टैंकर धू-धू जलने लगा। टैंकर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे फैजाबाद इलाज के लिए ले जाया गया है।

विज्ञापन


छह घंटे से दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश में लगे पर मगर कामयाब नहीं हो पा रहे थे।

मथुरा से नेपाल जा रहा था ट्रक

accident in basti district of uttar pradesh
बता दें कि बृहस्पतिवार को फर्निस आयल मथुरा से नेपाल जा रहा था। पम्प पर पहले से खडे गिट्टी लदे ट्रक में  भोर में 3:30 बजे पीछे से ठोकर मार दिया। करीब 100 मीटर घसीटते हुए पास के मुर्गी फार्म तक गया जहाँ ट्रक मे आग लग गई।

ड्राइवर हरीश व खलासी मुन्नासिह गम्भीर रूप से घायल हैं। इन्हें जिला अस्पताल फैजाबाद भर्ती कराया गया। दमकल कर्मी आग का गोला बनी टैंकर को बुझाते रहे मगर बार बार पानी खत्म हो जाने से आग फिर भड़क जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुर्गी फार्म भी जल गया

accident in basti district of uttar pradesh

इस हादसे में हाइवे किनारे स्थित  मकसूद आलम की कुक्कुट फार्म में भी लपट से लगी आग के चलते लगभग 100 मुर्गीयां भी जल गयी। घटना के चलते हाईवे की एक साइड दो लेन सुबह 4 बजे से बन्द कर दिया गया  था।

सुबह करीब 10.30 बजे तीन दमकल गाड़ियों की मदद से आग बुझायी जा सकी और हाईवे के दोनों लाइनों पर आवागमन शुरू करा दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed