यूपी के बस्ती में तेल भरा ट्रक भिड़ा, आग बुझाने में दमकल के छूटे पसीने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में नेशनल हाइवे पर छावनी क्षेत्र स्थित पचवस के पास स्थित कुमार फिलिग स्टेशन पर फर्निश आयल लेकर जा रहे टैंकर में ट्रक से टक्कर लगने के बाद आग लग गई। जिससे टैंकर धू-धू जलने लगा। टैंकर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे फैजाबाद इलाज के लिए ले जाया गया है।
छह घंटे से दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश में लगे पर मगर कामयाब नहीं हो पा रहे थे।
मथुरा से नेपाल जा रहा था ट्रक
ड्राइवर हरीश व खलासी मुन्नासिह गम्भीर रूप से घायल हैं। इन्हें जिला अस्पताल फैजाबाद भर्ती कराया गया। दमकल कर्मी आग का गोला बनी टैंकर को बुझाते रहे मगर बार बार पानी खत्म हो जाने से आग फिर भड़क जा रही थी।
मुर्गी फार्म भी जल गया
इस हादसे में हाइवे किनारे स्थित मकसूद आलम की कुक्कुट फार्म में भी लपट से लगी आग के चलते लगभग 100 मुर्गीयां भी जल गयी। घटना के चलते हाईवे की एक साइड दो लेन सुबह 4 बजे से बन्द कर दिया गया था।
सुबह करीब 10.30 बजे तीन दमकल गाड़ियों की मदद से आग बुझायी जा सकी और हाईवे के दोनों लाइनों पर आवागमन शुरू करा दिया गया था।