फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   acb files fir against former cm yeddyurappa and cabinet minister ananth kumar in leaked video matter

सीडी कांडः केन्द्रीय मंत्री अनंत कुमार और कर्नाटक के पूर्व सीएम के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 08 Oct 2017 04:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 08 Oct 2017 04:57 PM IST
विज्ञापन
acb files fir against former cm yeddyurappa and cabinet minister ananth kumar in leaked video matter
वीडियो लीक मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा और मोदी सरकार में संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी है।
विज्ञापन


फॉरेंसिक विभाग की तरफ से ऑडियो में दोनों नेताओं की आवाज की पुष्टि होने के बाद एसीबी ने एफआईआर दर्ज की है। FIR दर्ज होने के बाद येदियुरप्पा ने कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर बदले की भावना का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

वहीं इस मुद्दे पर येदियुरप्पा ने कहा, 'एसीबी यह सब जानबूझकर कर रही है। उन्होंने कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया पर आरोप लगाया कि सरकार के इशारे पर यह किया जा रहा है। कहा कि हम एसीबी का सामना करने के लिए तैयार है।'

गौरतलब है कि वीडियो लीक मामले में बेंगलुरु में फर्स्ट एडिशनल चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीएस येदियुरप्‍पा और केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार को आवाज की रिकॉर्डिंग को मामले की जांच कर रहे अधिकारी के सामने देने का आदेश दिया था।

क्या है सीडी मामला

acb files fir against former cm yeddyurappa and cabinet minister ananth kumar in leaked video matter

बता दें कि कांग्रेस सरकार ने भाजपा के एक कार्यक्रम की सीडी जारी की थी जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्‍पा और अनंत कुमार एक दूसरे से यह कहते हुए सुनाई दे रहे थे कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया चुनाव तक सफाई देते रहे कि उन्होंने कांग्रेस आलाकमान को पैसे नहीं दिए।

दोनों नेता यह भी कहते हुए सुने जा रहे थे कि उन्होंने भी पार्टी को रुपये दिए लेकिन वह रकम 1,000 करोड़ रुपये नहीं थी। सीडी में दोनों नेता केंद्रीय नेतृत्व को पैसे दिए जाने के बारे में भी बात करते सुने गए।

अनंत कुमार येदियुरप्पा से कह रहे थे कि जब आप सत्ता में थे तो आपने भी पैसे खिलाए और मैंने भी। बातचीत की यह सीडी सामने आने के बाद मामले की जांच बेंगलुरू साइबर क्राइम सेल को सौंप दी गई। इसके बाद बेंगलुरु की कोर्ट ने बीएस येदियुरप्‍पा और केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार को आवाज के नमूने देने का आदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed