फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ABVP will celebrate Diwali on Ram Temple inauguration day this program will be held in colleges across india

ABVP: राम मंदिर उद्घाटन के दिन दीपावली मनाएगी एबीवीपी, पूरे देश के कॉलेजों में होगा ये कार्यक्रम

Mon, 11 Dec 2023 10:24 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 11 Dec 2023 10:24 PM IST
सार

एबीवीपी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी आशुतोष सिंह ने अमर उजाला से कहा कि भगवान राम देश की संस्कृति और इसके स्वाभिमान के प्रतीक हैं। उन्होंने पूरे देश के छात्रों से यह अपील किया है कि वे जिन भी कालेजों में पढ़ते हैं, उस दिन उसी को अयोध्या के राम मंदिर का परिसर मानते हुए वहां पूजा-अर्चना का कार्यक्रम करें।

विज्ञापन
ABVP will celebrate Diwali on Ram Temple inauguration day this program will be held in colleges across india
एबीवीपी नेता याज्ञवल्क्य शुक्ल और आशुतोष सिंह। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राम मंदिर उद्घाटन के दिन यानी 22 जनवरी को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) पूरे देश में दीपावली मनाएगी। इस दिन देश के सभी महाविद्यालयों में दीपोत्सव का कार्यक्रम किया जाएगा, जिसमें एबीवीपी के छात्रों के साथ-साथ अन्य छात्र भी भाग लेंगे। संगठन ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ-साथ अन्य छात्र संगठनों से भी अपील की है कि वे भी इसे राष्ट्रीय अस्मिता के विषय के रूप में देखते हुए इस कार्यक्रम के सहभागी बनें।

विज्ञापन


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने बताया कि इस परिवर्तनकारी समय में देश के विद्यार्थी अपनी भूमिका सकारात्मक ढंग से निभाने के लिए तैयार हैं। विद्यार्थी परिषद सकारात्मक प्रयोगों के द्वारा देश के युवाओं के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प पर काम करेगी जिससे राष्ट्रीय पुनर्निर्माण का सपना पूरा हो सके। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अयोध्या में 22 जनवरी को श्री राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा। इस अवसर पर विद्यार्थी परिषद ने  देश के विद्यार्थियों से दीपोत्सव मनाने का आह्वान किया है। यह अवसर देश के विद्यार्थियों को श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात करने का संदेश देने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एबीवीपी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी आशुतोष सिंह ने अमर उजाला से कहा कि भगवान राम देश की संस्कृति और इसके स्वाभिमान के प्रतीक हैं। उन्होंने पूरे देश के छात्रों से यह अपील किया है कि वे जिन भी कालेजों में पढ़ते हैं, उस दिन उसी को अयोध्या के राम मंदिर का परिसर मानते हुए वहां पूजा-अर्चना का कार्यक्रम करें। कई कॉलेजों में राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया जाएगा। इससे वर्चुअल माध्यम से हर छात्र राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम में अपने आपको सहभागी महसूस कर पाएगा। 

उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल सांस्कृतिक आयोजन करना नहीं है, बल्कि वे अपने देश के हर छात्र में भगवान राम के सद्गुणों को विकसित करने का स्वप्न देखते हैं और यह कार्यक्रम उसी का संदेश देने के लिए आयोजित किया जा रहा है।   

 
प्रस्ताव हुए पास    
बुराड़ी स्थित डीडीए ग्राउंड मैदान में बनाई गयी टेंट सिटी में आयोजित अभाविप के 69 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में छह प्रस्ताव पारित किए गए, जिनमें स्वस्थ जीवन शैली अपनाएं युवा, विवेकशील विकास पर्यावरण संतुलन आवश्यक, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं जीवंत परिसर हेतु उठाए जाएं, ठोस कदम और भारतीय स्वाभिमान के प्रतीक श्री राम मंदिर और नारी शक्ति वंदन अधिनियम एक ऐतिहासिक पहल शीर्षक नाम से दो प्रस्ताव पारित किए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed