फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   About 50 children, women fall sick after eating 'gol gappa'

Jharkhand: गोल-गप्पे खाने से 40 बच्चे और 10 महिलाएं बीमार, अस्पताल में भर्ती; जांच में जुटे स्वास्थ्य अधिकारी

Sat, 21 Oct 2023 05:03 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोडरमा (झारखंड)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोडरमा (झारखंड) Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 21 Oct 2023 05:03 PM IST
सार

Jharkhand: स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि गोल गप्पे खाने के बाद बच्चों और महिलाओं को उल्टी और दस्त जैसी समस्याएं हुईं और उनमें जीवाणु संक्रमण (बैक्टीरियल इंफेक्शन) का पता चला है।

विज्ञापन
About 50 children, women fall sick after eating 'gol gappa'
Gol Gappe - फोटो : social media

विस्तार

कोडरमा जिले में कथित तौर पर सड़क किनारे एक रेहड़ी वाले से 'गोल-गप्पे' खाने के बाद फूड पॉइजनिंग के कारण करीब पचास बच्चे और महिलाएं बीमार पड़ गईं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

जिले के अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) ने बताया कि शुक्रवार शाम लोकाई पंचायत के गोसाईं टोला में एक रेहड़ी वाले से गोल-गप्पे खाने के बाद करीब 40 बच्चे और 10 महिलाएं फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 'गोल गप्पे' खाने के बाद बच्चों और महिलाओं को उल्टी और दस्त जैसी समस्याएं हुईं और उनमें जीवाणु संक्रमण (बैक्टीरियल इंफेक्शन) का पता चला है।अधिकारी ने बताया कि उन्हें कोडरमा के सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें 24  घंटे के लिए निगरानी में रखा गया है।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बच्चों की उम्र नौ से पंद्रह साल के बीच है और उनकी हालत स्थिर है। विक्रेता के शेष खाद्य पदार्थों को जब्त कर लिया गया है और नमूने जांच के लिए रांची भेजे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed