{"_id":"5bbfe173bdec224feb659d65","slug":"about-50-000-nominations-received-for-the-2019-padma-awards","type":"story","status":"publish","title_hn":"2019 के पद्म पुरस्कारों के लिए करीब 50 हजार नामांकन मिले","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
2019 के पद्म पुरस्कारों के लिए करीब 50 हजार नामांकन मिले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 12 Oct 2018 05:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृह मंत्रालय को साल 2019 के पद्म पुरस्कारों के लिए करीब 50 हजार नामांकन मिले हैं। गृह मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में बताया गया कि पद्म पुरस्कारों के लिए रिकॉर्ड संख्या में 49,992 नामांकन मिले हैं। मंत्रालय ने कहा कि यह साल 2010 की तुलना में 32 गुना अधिक है, उस साल आम लोगों की तरफ से महज 1313 नामांकन मिले थे।
विज्ञापन
मालूम हो कि पद्म पुरस्कार कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, समाज सेवा, विज्ञान और इंजीनियरिंग जैसे विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य व असाधारण उपलब्धि के लिए दिए जाते हैं। मंत्रालय को साल 2017 में कुल 35,595 नामांकन प्राप्त हुए थे जबकि साल 2016 में इनकी संख्या 18,768 थी। साल 2018 में 84 प्रतिष्ठित लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। जबकि साल 2017 में कुल 89 प्रमुख लोगों को यह पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन