फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   abhijeet dipke target delhi police for security arrangements for jantar mantar protest

'ये तो अमित शाह का जनरल डायर है': अभिजीत दिपके का तंज, दिल्ली में सुरक्षा को लेकर ऐसा क्यों बोले सीजेपी नेता

Fri, 02 Oct 2026 02:34 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 02 Oct 2026 02:34 PM IST
सार

दिल्ली में आज मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इसे लेकर दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर के आसपास कई पाबंदियां लगाई हैं। दिल्ली पुलिस की सख्ती पर सीजेपी फाउंडर अभिजीत दिपके ने तंज कसा है। 

विज्ञापन
abhijeet dipke target delhi police for security arrangements for jantar mantar protest
cjp - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन का आयोजन हो रहा है। इसे लेकर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और जंतर-मंतर के आसपास के इलाकों में धारा 163 लागू की गई है। दिल्ली पुलिस के डीसीपी सचिन शर्मा ने सुरक्षा इंतजामों की जानकारी दी। डीसीपी सचिन शर्मा के सुरक्षा इंतजामों की जानकारी देते हुए एक वीडियो पर सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने तीखी टिप्पणी की है। अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर साझा वीडियो के कैप्शन में लिखा- 'ये तो अमित शाह का जनरल डायर है।'
विज्ञापन

 
विज्ञापन

सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में आज विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। ये विरोध प्रदर्शन कॉकरोच जनता पार्टी, वाम छात्र संगठन, आम आदमी पार्टी और एसएफआई आदि संगठनों द्वारा आयोजित किया जा रहा है। विरोध प्रदर्शन के दौरान कई विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिया गया है। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने नई दिल्ली में भारतीय न्याय संहिता की धारा 163 लागू की हुई है। दिल्ली मेट्रो के 11 स्टेशनों पर अगले आदेश तक एंट्री और एग्जिट बंद की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीजेपी के पूर्व प्रवक्ता विजेता दहिया ने जंतर-मंतर पर जारी विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा, 'कोई भी विरोध प्रदर्शन नहीं करना चाहता है, लेकिन जब आप गलतियां करते हैं तो हमें विरोध प्रदर्शन करना पड़ता है। इस देश में कहीं भी विरोध प्रदर्शन करना हमारा अधिकार है।'

दिल्ली पुलिस ने लोगों से क्या अपील की
डीसीपी सचिन शर्मा ने बताया है कि नई दिल्ली में विरोध प्रदर्शन, मार्च या ऐसी किसी भी गतिविधि की इजाजत नहीं है। एहतियाती इंतजाम किए गए हैं और सभी से अपील है कि वे कानून का पालन करें और पुलिस के साथ सहयोग करें। दिल्ली पुलिस में विरोध प्रदर्शन को देखते हुए यातायात में भी बदलाव किया है। प्रदर्शन को देखते हुए लोगों को जंतर-मंतर और उसके आसपास के रास्तों से जाने से बचने की सलाह दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed