फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ABG Shipyard case: Former Chairman and MD Rishi Aggarwal reaches CBI headquarters

ABG Shipyard Scam: सीबीआई के सामने पेश हुए एबीजी के पूर्व चेयरमैन ऋषि अग्रवाल, सबसे बड़े बैंक घोटाले में हुई पूछताछ

Mon, 21 Feb 2022 04:34 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 21 Feb 2022 04:34 PM IST
सार

ABG scam rishi aggarwal reached CBI Office : घोटाले को लेकर सियासत गर्मा गई है। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर 'लूटो व भागो नीति' अपनाने का आरोप लगाया था। हालांकि इसके बाद सीबीआई ने बयान जारी कर कहा था कि यह मामला यूपीए काल का है। कंपनी को दिया गया कर्ज 2013 में एनपीए बना था।
 

विज्ञापन
ABG Shipyard case: Former Chairman and MD Rishi Aggarwal reaches CBI headquarters
वकील के साथ दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय में जाते ऋषि अग्रवाल - फोटो : ANI

विस्तार

देश के सबसे बड़े बैंकिंग घोटाला मामले से जुड़ी एबीजी शिपयार्ड कंपनी के पूर्व चेयरमैन व एमडी ऋषि अग्रवाल सोमवार को दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय पहुंचे। उनसे घोटाले को लेकर पूछताछ की गई। 

विज्ञापन


पिछले सप्ताह भी सीबीआई ने अग्रवाल से पूछताछ की थी। अग्रवाल अपने वकील विजय अग्रवाल की टीम के साथ सीबीआई मुख्यालय पहुंचे। विजय अग्रवाल 2G स्पेक्ट्रम मामलों, आईसीआईसीआई-वीडियोकॉन केस, यस बैंक राणा कपूर केस आदि मामलों में चर्चित वकील थे।  
विज्ञापन


घोटाले को लेकर सियासत गर्मा गई है। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर 'लूटो व भागो नीति' अपनाने का आरोप लगाया था। हालांकि इसके बाद सीबीआई ने बयान जारी कर कहा था कि यह मामला यूपीए काल का है। कंपनी को दिया गया कर्ज 2013 में एनपीए बना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एबीजी शिपयार्ड घोटाला करीब 23 हजार करोड़ का बताया जा रहा है। यह देश का अब तक का सबसे बड़ा घोटाला माना जा रहा है। पानी के जहाज बनाने वाली कंपनी एबीजी शिपयार्ड ने 28 बैंकों को चूना लगाकर 22,842 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की। यह घोटाला विजय माल्या के 9 हजार करोड़ और नीरव मोदी 14 हजार करोड़ से भी काफी ज्यादा है। 

दस बिंदुओं में जानिए पूरा घोटाला

1. कंपनी का क्या है कारोबार?
एबीजी शिपयार्ड लिमिटेड की शुरुआत साल 1985 में हुई थी। गुजरात के दाहेज और सूरत में एबीजी समूह की यह शिपयार्ड कंपनी पानी के जहाज बनाने और उनकी मरम्मत का काम करती है। अब तक यह कंपनी 165 जहाज बना चुकी है। इस कंपनी ने 1991 तक तगड़ा मुनाफा कमाते हुए देश-विदेश से बड़े ऑर्डर हासिल किए। 

2. कैसे लिखी गई घोटाले की पटकथा 
रिपोर्ट के मुताबिक, 2016 में कंपनी को 55 करोड़ डॉलर से ज्यादा का भारी नुकसान हुआ और इसके बाद एबीजी शिपयार्ड की हालत पतली होती गई। अपनी वित्तीय हालत का हवाला देते हुए कंपनी ने बैंकों से कर्ज लिया और इस सबसे बड़े घोटाले को अंजाम दिया। 

3. किन बैंकों से लिया कितना कर्ज?
स्टेट बैंक की शिकायत के मुताबिक, कंपनी ने बैंक से 2,925 करोड़ रुपये का कर्ज लिया। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक से 7,089 करोड़ , आईडीबीआई बैंक से 3,634 करोड़, बैंक ऑफ बड़ौदा से 1,614 करोड़, पंजाब नेशनल बैंक से 1,244 करोड़ , इंडियन ओवरसीज बैंक से 1,228 करोड़ का कर्ज लिया। इस तरह से कंपनी ने कुल 28 बैंकों से कर्ज लिया।  

4. सही मदों में नहीं हुआ पैसों का इस्तेमाल 
एसबीआई ने अपनी शिकायत में बताया कि, इन पैसों का इस्तेमाल उन मदों में नहीं हुआ जिनके लिए बैंक ने इन्हें जारी किया था बल्कि दूसरे मदों में इसे लगाया गया। 

5. 8 नवंबर 2019 को एसबीआई ने की पहली शिकायत 
एसबीआई ने इस मामले में पहली शिकायत 8 नवंबर 2019 को की थी। डेढ़ साल से अधिक समय तक जांच-पड़ताल करने के बाद, सीबीआई ने 7 फरवरी, 2022 को मामले में प्राथमिकी दर्ज की। एसबीआई ने यह भी बताया कि आखिर क्यों बैंकों के संघ की तरफ से उसने की मामले में केस दर्ज करवाया। दरअसल, आईसीआईसीआई और आईडीबीआई बैंक कंसोर्शियम में पहले और दूसरे अग्रणी ऋणदाता थे। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में एसबीआई सबसे बड़ा ऋणदाता था। इसलिए यह तय हुआ कि सीबीआई के पास शिकायत दर्ज एसबीआई कराएगा। 

6. 2013 में एनपीए हो गया था लोन 
एसबीआई ने बताया है कि उसे 2013 में ही पता चल गया था कि कंपनी का लोन एनपीए हो गया है। इसके बाद एसबीआई की ओर से लोन रिकवरी के लिए कई कोशिश की गईं, लेकिन सफलता नहीं मिली। 

7. सीबीआई ने की थी छापेमारी
सात फरवरी को मामले में पहली प्राथमिकी दर्ज करने के बाद सीबीआई ने 12 फरवरी को 13 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके बाद देश का सबसे बड़ा घोटाला सामने आया। 

8. सीबीआई ने जारी किया लुक आउट नोटिस
सीबीआई ने एबीजी शिपयार्ड कंपनी के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ऋषि कमलेश अग्रवाल और आठ अन्य लोगों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। केंद्रीय एजेंसी ने ऋषि कमलेश अग्रवाल के अलावा एबीजी शिपयार्ड के तत्कालीन कार्यकारी निदेशक संथानम मुथास्वामी, निदेशकों- अश्विनी कुमार, सुशील कुमार अग्रवाल और रवि विमल नेवेतिया और एक अन्य कंपनी एबीजी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ भी कथित रूप से आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और आधिकारिक दुरुपयोग जैसे अपराधों के लिए मामला दर्ज किया। 

9. यूपीए काल का है घोटाला 
स्टेट बैंक के अनुसार, यह घोटाला यूपीए सरकार के समय का है। दरअसल, जब 2013 में एबीजी शिपयार्ड के लोन को एनपीए घोषित किया गया था, तब यूपीए सरकार थी।  साल 2005 से साल 2012 के बीच यह घोटाला हुआ।  साल 2017 में एनसीएलएटी (NCLAT) में मामला गया था। 


10. पैसों का यहां हुआ इस्तेमाल
रिपोर्ट के अनुसार, कंपनियों पर आरोप है कि बैंक फ्रॉड के जरिए प्राप्त किए गए पैसे को विदेश में भेजकर अरबों रुपये की प्रॉपर्टी खरीदी गईं। 18 जनवरी 2019 को अर्नस्ट एंड यंग एलपी द्वारा दाखिल अप्रैल 2012 से जुलाई 2017 तक की फोरेंसिक ऑडिट रिपोर्ट की जांच में सामने आया है कि कंपनी ने गैरकानूनी गतिविधियों के जरिए बैंक से कर्ज में हेरफेर किया और रकम ठिकाने लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed