{"_id":"5c3644bebdec2256bb252232","slug":"aap-to-declare-any-dalit-chief-minister-in-next-election-rakesh-sinha","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी दलित को अगले चुनाव में मुख्यमंत्री घोषित करे आप: राकेश सिन्हा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
किसी दलित को अगले चुनाव में मुख्यमंत्री घोषित करे आप: राकेश सिन्हा
Thu, 10 Jan 2019 12:30 AM IST
गौरव द्विवेदी
डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Thu, 10 Jan 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
राकेश सिन्हा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सांसद राकेश सिन्हा ने आम आदमी पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि अगर वह दलितों की सच्ची हितैषी होने का दावा करती है तो वह अगले चुनाव में किसी दलित को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करे। वे आप सांसद संजय सिंह के उस आरोप पर जवाब दे रहे थे जिसमें उन्होंने आरएसएस और भाजपा को दलित विरोधी बताया था।
विज्ञापन
बुधवार को राज्यसभा में गरीब सवर्णों को आरक्षण देने के लिए लाए गए बिल पर बहस करते हुए राकेश सिन्हा ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक दिन है जिसमें गरीब सवर्णों को आरक्षण का लाभ दिया जा रहा है। बिना पूरी चर्चा के अचानक इस बिल को पास करने के आरोप पर सिंहा ने कहा कि 1976 में इंदिरा गांधी की सरकार के समय संविधान में सोशलिज्म शब्द जोड़ा गया था। लेकिन उस समय इस मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं की गई थी।
विज्ञापन
सिन्हा ने कहा कि संविधान सभा के सदस्यों ने अल्पसंख्यक शब्द को शब्दकोश से हटाने की बात कही थी क्योंकि उनका मानना था कि यह शब्द अंग्रेजों के द्वारा चली गई एक चाल थी जिसमें वे इस देश के लोगों को धार्मिक आधार पर बांटना चाहते थे। लेकिन सपा नेता रामगोपाल यादव और बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्रा ने आज धार्मिक आधार पर अल्पसंख्यकों को आरक्षण देने की मांग कर उस बात को जीवित कर दिया।
विज्ञापन