फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   delhi cm arvind kejriwal announce Goa aap cm candidate name for assembly election 2022 news and updates

Goa Assembly Election 2022: गोवा में कौन होगा आम आदमी पार्टी का सीएम उम्मीदवार, अरविंद केजरीवाल आज करेंगे एलान

Wed, 19 Jan 2022 12:40 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 19 Jan 2022 12:40 AM IST
सार

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक गोवा की राजधानी पणजी में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान करेंगे सीएम उम्मीदवार के नाम का एलान। 

विज्ञापन
delhi cm arvind kejriwal announce Goa aap cm candidate name for assembly election 2022 news and updates
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने गोवा विधानसभा चुनाव को लेकर कमर कस ली है। पंजाब में सीएम पद के उम्मीदवार के नाम का एलान करने के बाद आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल बुधवार (19 जनवरी) को गोवा में पार्टी की तरफ से खड़े किए जा रहे मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी के नाम की घोषणा करेंगे। 
विज्ञापन


10 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का एलान कर चुकी है आप
गौरतलब है कि आप ने इसी महीने की आठ तारीख को गोवा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। इसमें 10 प्रत्याशियों के नाम थे, जिनमें भाजपा के पूर्व मंत्री महादेव नाइक, अलीना सालडांगा और वकील से नेता बने अमित पालेकर जैसे नाम शामिल रहे।
विज्ञापन


इस लिस्ट के मुताबिक, पालेकर सेंट क्रूज, भाजपा से आए विश्वजीत कृष्णराव राणे पोरियम, भाजपा के पूर्व मंत्री नाइक शिरोदा, सत्यविजय नाइक वालपोई, महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी से आए प्रेमानंद नानोस्कर दाबोलिम, भाजपा के पूर्व मंत्री सलदान्हा कोर्टालिम सीट से किस्मत आजमाएंगे। गोवा प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष प्रतिमा नेवीलिम, विन्जे वाइगेस बेनाउलिम, अभिजीत देसाई सेंगुएम और डोमिनिक गोंकर कोर्टोरिम से प्रत्याशी होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोवा के लिए लगाई है वादों की झड़ी
गोवा विधानसभा चुनाव में जीत के लिए आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मुफ्त बिजली-पानी देने के साथ 13 सूत्री एजेंडा तैयार किया है। इस एजेंडे में राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग एवं व्यापार, रोजगार, खनन और बुनियादी ढांचे के विकास को भी शामिल किया गया। अपने चुनावी एजेंडे में आप ने राज्य के लोगों को 3000 रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया है। सके अलावा पार्टी ने जमीन का अधिकार देने का भी वादा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed