{"_id":"6092e475d9a1ce2aa75e00d0","slug":"aap-mp-bhagwant-singh-mann-said-punjab-government-should-provide-free-covid-vaccine-to-every-person","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपील : भगवंत मान ने कहा- हर व्यक्ति को मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध कराए पंजाब सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अपील : भगवंत मान ने कहा- हर व्यक्ति को मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध कराए पंजाब सरकार
Thu, 06 May 2021 12:01 AM IST
Jeet Kumar
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 06 May 2021 12:01 AM IST
सार
- भगवंत सिंह मान ने लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील की
विज्ञापन
भगवंत सिंह मान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी सांसद भगवंत सिंह मान ने लोगों से कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि कोरोना की खतरनाक बीमारी से बचने के मामले में वैक्सीन ही एकमात्र रामबाण है। इसे लगवाकर ही इससे बचा जा सकता है, इसलिए उन्होंने कहा कि सभी लोगों को वैक्सीन लगवाकर इससे स्वयं को सुरक्षित कर लेना चाहिए।
विज्ञापन
मान ने कहा कि आज के समय में वैक्सीन दुनिया की सबसे आवश्यक चीज बन गई है, जबकि कई अलग-अलग परेशानियों के कारण लोग इसे खरीदने में भी सक्षम नहीं हैं। इसलिए यह केंद्र और राज्य सरकार की जिम्मेदारी है कि वह अपने नागरिकों की जान बचाने के लिए उन्हें मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध कराए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जब कोरोना की शुरुआत हो रही थी, उस समय पंजाब सरकार ने इसकी रोकथाम के लिए कोई उचित कदम नहीं उठाया। सरकार की इसी असफलता का परिणाम हुआ है कि पंजाब के भारी संख्या में लोग कोरोना की चपेट में आ गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार को अपनी पुरानी गलतियों से सीख लेते हुए वैक्सीन के मामले में कोई गलती नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार पंजाब के एक-एक इंसान को जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाना सुनिश्चित करे।