फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   aap mp bhagwant mann said that punjab sarkar is not able to help corona patients

निशाना: भगवंत मान का आरोप, पंजाब सरकार नहीं कर पा रही कोरोना पीड़ितों की मदद

Fri, 21 May 2021 01:08 AM IST
Jeet Kumar डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 21 May 2021 01:08 AM IST
सार

आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि एक तरफ जहां पंजाब सरकार लोगों के हितों की रक्षा करने में बुरी तरह नाकाम रही है, दिल्ली सरकार ने एक आदर्श मॉडल की तरह काम किया है।  

विज्ञापन
aap mp bhagwant mann said that punjab sarkar is not able to help corona patients
bhagwant mann - फोटो : amar ujala

विस्तार

आम आदमी पार्टी सांसद भगवंत मान ने गुरूवार को एक प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि कोरोना महामारी के कारण पंजाब के लोग डर के साए में समय व्यतीत कर रहे हैं, परन्तु कोरोना के संकट में कैप्टन और बाकी कांग्रेसी लोगों की बाजू पकडने की बजाय एक दूसरे की बाजू मरोडने में व्यस्त हैं। इसका खामियाजा पंजाब की जनता को भुगतना पड़ रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक तरफ दिल्ली सरकार कोरोना महामारी के कारण बेसहारा होने वाले बच्चों को 2500 रुपए प्रति माह की सहायता राशि देने का फैसला किया है, वहीं पंजाब सरकार युवाओं के लिए कोई भी योजना पेश करने में नाकाम रही है।
विज्ञापन


मान ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार कोरोना के साथ मौत हो जाने पर 50 हजार रुपए मुआवजा दे रही है, जबकि पंजाब सरकार ने अब तक ऐसी कोई योजना की घोषणा नहीं की है जिससे लोगों को राहत दी जा सके। उन्होंने कहा कि जो सरकार बुरे समय पर भी अपनी जनता के साथ खड़ी नहीं रह सकती उसे शासन में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed