Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AAP leader Anurag Dhanda emphasizes social change at Dhanda Khap conference News in Hindi

ढांडा खाप के वार्षिक सम्मेलन में शामिल हुए आप नेता, पंचायतों में महिलाओं और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर दिया

Sun, 28 Sep 2025 11:07 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जुलाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जुलाना Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 28 Sep 2025 11:07 PM IST
सार

हरियाणा के जुलाना में ढांडा खाप के वार्षिक सम्मेलन में आम आदमी पार्टी के अनुराग ढांडा ने खाप पंचायतों को सिर्फ परंपरा तक सीमित न रखकर युवाओं व महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने किठाना गांव में चबूतरा निर्माण को सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक बताया।

विज्ञापन
AAP leader Anurag Dhanda emphasizes social change at Dhanda Khap conference News in Hindi
आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के जुलाना विधानसभा क्षेत्र के खरक राम गांव में आयोजित ढांडा खाप के वार्षिक सम्मेलन में सामाजिक बदलाव, सांस्कृतिक धरोहर और भाईचारे के नए संदेश पर जोर दिया गया। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान दोनों नेताओं ने समाज के भविष्य को लेकर अहम बातें की। 

विज्ञापन


इस दौरान अनुराग ढांडा ने कहा कि आज के समय में खाप पंचायतों को केवल परंपरा के संरक्षण तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उन्हें युवा पीढ़ी और महिलाओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब निर्णय प्रक्रिया में समाज के हर वर्ग की आवाज़ शामिल होगी, तभी सामाजिक ढांचा मजबूत और आधुनिक बनेगा।
विज्ञापन


ढांडा ने चबूतरा बनाने के निर्णय को सराहा 
ढांडा ने किठाना गांव में ढांडा खाप का चबूतरा बनाने के निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि यह केवल एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है। यह चबूतरा आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जोड़ने और सामूहिकता की भावना को मज़बूत करने का काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढांडा खाप की कार्यशैली की प्रशांसा की
वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने ढांडा खाप की कार्यशैली की भी प्रशंसा की और कहा कि खापें आज भी सामाजिक बुराइयों को खत्म करने, समानता को बढ़ावा देने और भाईचारे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह ढांडा खाप शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सुधार और आधुनिक मूल्यों के प्रसार के लिए काम कर रही है, वह पूरे प्रदेश के लिए एक मिसाल है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed