{"_id":"5a64736d4f1c1b90268b584a","slug":"aap-disqualification-of-27-more-mlas-in-rogi-kalyan-samiti-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"#AAP संकटः 20 के बाद केजरीवाल के इन 27 'हीरों' पर भी लटकी है तलवार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
#AAP संकटः 20 के बाद केजरीवाल के इन 27 'हीरों' पर भी लटकी है तलवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 21 Jan 2018 05:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों के अयोग्य करार होने के बाद भी पार्टी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। 20 के बाद अभी आप के 27 और विधायकों पर भी अयोग्यता की तलवार लटकी हुई है, और अगर ऐसा होता है तो केजरीवाल की सरकार भी खतरे में पड़ सकती है।
दरअसल चुनाव आयोग में अस्पतालों में 'रोगी कल्याण समिति' के अध्यक्ष के तौर पर विधायकों को नियुक्त किए जाने का एक मामला अभी भी लंबित है। इसमें 10 संसदीय सचिवों समेत 27 विधायक शामिल हैं। हालांकि पार्टी का कहना है कि सभी नियुक्ति नियमों के अनुसार की गईं हैं।
पहले की सरकारों की तरह अस्पतालों की कमेटियों में विधायकों को रखा गया है। लेकिन इसे लाभ का पद बताते हुए विभोर आनंद नामक एक वकील ने 2016 में आयोग में शिकायत की थी। मामला तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के पास पहुंचा था।
विज्ञापन
राष्ट्रपति ने इसे जांच-पड़ताल के लिए चुनाव आयोग के पास भेज दिया था। अभी इस मामले में फैसला आना बाकी है। अगर इस मामले में आयोग आप विधायकों के खिलाफ फैसला देता है तो विधानसभा में पार्टी को सरकार बनाने के लिए मुश्किलें आ सकती हैं।
आरोप है कि आप सरकार ने नियमों के खिलाफ जाकर विधायकों को अध्यक्ष के पद पर आसीन कर दिया।