Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AAP Convenor Arvind Kejriwal attend a mass wedding ceremony organised by the Koli community in Bhavnagar

गुजरात: कोली समाज के कार्यक्रम में पहुंचे अरविंद केजरीवाल, कहा- समाज के सुख-दुख में साथ खड़ी है AAP

Sun, 22 Feb 2026 05:55 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भावनगर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भावनगर। Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 22 Feb 2026 05:55 PM IST
सार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को गुजरात के भावनगर में कोली समाज द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में भाग लिया। कार्यक्रम में दोनों नेताओं ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।

विज्ञापन
AAP Convenor Arvind Kejriwal attend a mass wedding ceremony organised by the Koli community in Bhavnagar
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल - फोटो : पीटीआई

विस्तार

गुजरात के भावनगर में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल 151 जोड़ों के सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए।  यह कार्यक्रम श्री वीर मंधाता कोली समाज संगठन द्वारा किया गया, जो पिछले 12 वर्षों से जरूरतमंद और अनाथ बेटियों की शादी करवा रहा है। अब तक 2000 से ज्यादा बेटियों की शादी करवाई जा चुकी है। कुछ साल पहले 501 जोड़ों की शादी एक साथ करवाई गई थी।  

विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने मंच से किसी तरह की राजनीतिक बात नहीं की। उन्होंने सिर्फ बेटियों की खुशियों की बात की, परिवारों की जिम्मेदारियों की बात की और समाज से अपील की कि दिखावे और कुरीतियों को खत्म करें। उन्होंने कहा कि अगर समाज के बच्चों को अच्छी शिक्षा और सही अवसर मिले तो वे देश का नाम रोशन कर सकते हैं। मेहनती और प्रतिभाशाली बच्चों को आगे बढ़ने का मौका मिलना चाहिए।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में हर जाति और हर धर्म की बेटियां शामिल थीं। यह सिर्फ एक समाज का नहीं, बल्कि पूरे समाज को जोड़ने का आयोजन था। आम आदमी पार्टी की यह मौजूदगी यह दिखाती है कि पार्टी सिर्फ चुनाव की राजनीति नहीं करती, बल्कि समाज के सुख-दुख में साथ खड़ी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed