फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AAP candidates in UP won 83 Jila Panchayat seats and over 200 Gram Pradhan seats

पंचायत चुनाव: यूपी में भी चली आम आदमी पार्टी की झाड़ू, पार्टी के 83 जिला पंचायत सदस्य जीते

Wed, 05 May 2021 11:54 PM IST
Jeet Kumar डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 05 May 2021 11:54 PM IST
सार

  • आम आदमी पार्टी यूपी में विधानसभा चुनाव में उतरने की कर चुकी है तैयारी, उस लिहाज से पंचायत चुनावों में जीत को बेहद गंभीर मान रही पार्टी

विज्ञापन
AAP candidates in UP won 83 Jila Panchayat seats and over 200 Gram Pradhan seats
आम आदमी पार्टी(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने यूपी के पंचायत चुनावों में अपना परचम लहरा दिया है। पार्टी के 83 जिला पंचायत सदस्यों, 300 प्रधानों और 232 बीडीसी सदस्यों ने जीत हासिल की है। चूंकि पार्टी अगले साल की शुरुआत में होने जा रहे विधानसभा चुनावों में अपनी किस्मत आजमाने जा रही है, इसलिए इस जीत को बेहद महत्त्वपूर्ण माना जा रहा है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभा रहे पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा है कि पंचायत चुनावों में भी आम आदमी पार्टी को मिली भारी जीत इस बात का प्रमाण हैं कि पार्टी की नीतियों को यूपी में भी समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यूपी में भी अरविंद केजरीवाल सरकार के दिल्ली मॉडल की सफलता ने यह बता दिया है कि भविष्य में विधानसभा चुनाव में क्या होने जा रहा है।
विज्ञापन


संजय सिंह ने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो यहां की जनता को भी दिल्ली के लोगों की तरह मुफ्त बिजली, पानी और महिलाओं को मुफ्त परिवहन की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed