फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AAP campaign Arvind Kejriwal hold road shows on four seats of Delhi and meetings in Punjab

Arvind Kejriwal: प्रचार की थीम बदलेगी आप, दिल्ली की चार सीटों पर रोड शो तो पंजाब में सभा करेंगे केजरीवाल

Fri, 10 May 2024 10:39 PM IST
जलज मिश्रा डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 10 May 2024 10:39 PM IST
सार

सीएम अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आने के बाद कहां-कहां चुनाव प्रचार करेंगे, उनका फोकस किन-किन राज्यों में ज्यादा होगा। इसे लेकर आम आदमी पार्टी ने रणनीति बनाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
AAP campaign Arvind Kejriwal hold road shows on four seats of Delhi and meetings in Punjab
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। इसके बाद से ही चर्चाएं शुरू हो गई हैं कि आप पार्टी का चुनावी कैंपेन क्या होगा? सीएम केजरीवाल के क्या चुनावी प्लान होंगे? इसे लेकर तमाम तरह के अनुमान लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन

दरअसल, देश में तीन चरणों का मतदान हो चुका है। चौथे चरण का मतदान 13 मई को होने जा रहा है। इसके बाद पांचवें चरण का मतदान 20 मई को होगा। 25 मई को छठे और एक जून को सातवें चरण की वोटिंग होनी है। छठे और सातवें चरण की वोटिंग अहम है, क्योंकि इन्हीं दोनों चरणों में हरियाणा, दिल्ली और पंजाब की सभी सीटों के लिए मतदान होना है। दिल्ली और पंजाब में आप की सरकार है। ऐसे में केजरीवाल के सामने इन राज्यों में आम आदमी पार्टी को जीत दिलाने की बड़ी चुनौती होगी।

विज्ञापन

सीएम अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आने के बाद कहां-कहां चुनाव प्रचार करेंगे, उनका फोकस किन-किन राज्यों में ज्यादा होगा। इसे लेकर आम आदमी पार्टी ने रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। अमर उजाला को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केजरीवाल की रिहाई के बाद आप अपना पूरा प्रचार अभियान जोर-शोर के साथ तेज कर देगी। पार्टी अब दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में अपनी कैंपेन की थीम बदल देगी। सीएम केजरीवाल दिल्ली की चार सीटों पर मेगा रोड शो के साथ बड़ी चुनावी सभाएं कर सकते हैं। इसके अलावा, हरियाणा के कुरुक्षेत्र में उनका रोड शो का प्लान है और पंजाब में भी चुनाव प्रचार के कार्यक्रमों को तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा सीएम डोर टू डोर कैंपेन कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी के सूत्रों का कहना है कि आप के नेता प्रचार में अरविंद केजरीवाल की कमी को महसूस कर रहे हैं। क्योंकि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की अपील ज्यादा है। वो खुद को दिल्ली का बेटा बताकर जनता से जुड़ने को कोशिश करते हैं। इससे निपटने के लिए आप ने 'जेल का जवाब वोट' से अभियान शुरू किया था। इसका दूसरा चरण 13 मई से शुरू होने वाला है। लेकिन अब अरविंद केजरीवाल को जमानत मिल गई है। इसलिए अब कैंपेन की थीम बदल जाएगी।

अब तक दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की गैरमौजूदगी में उनकी पत्नी चुनाव प्रचार करती नजर आ रही हैं। सबसे पहले वे दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित रैली में शामिल हुई थीं। इस रैली में वे कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी के साथ बैठी नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने दिल्ली में तीन रोड शो भी किए और आप की संकल्प सभाओं में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा था।

आप ने रद्द किए सभी प्लान
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद आप पार्टी ने अपने सभी चुनाव प्रचार के कार्यक्रम रद्द कर दिए। अरविंद केजरीवाल की जमानत के बाद आप ने शुक्रवार के 'जेल का जवाब वोट से' की सभी संकल्प सभाएं रद्द कर दीं। आज दिल्ली में तीन संकल्प सभाएं होने वाली थीं।

सीएम अरविंद केजरीवाल की जमानत मिलने पर आप नेता और मंत्री आतिशी ने कहा कि यह लोकतंत्र और संविधान की विजय है, अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई और मजबूती से लड़ी जाएगी। शाम तक अरविंद केजरीवाल के बाहर आने की उम्मीद है। आतिशी ने कहा कि यह आम आदमी पार्टी के लिए ही नहीं बल्कि इस देश के लोकतंत्र और संविधान के लिए बड़ा दिन है। भाजपा ने लोकतंत्र खत्म करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। चुनाव के वक्त विपक्ष के बड़े नेता अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल दिया जाता है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से देश के लोगों को उम्मीद मिली है कि संविधान और लोकतंत्र की विजय होगी। भारतीय जनता पार्टी आज इस देश में सिर्फ और सिर्फ तानाशाही लाना चाहती है। वह चाहते हैं विपक्ष के सभी नेता जेल में जाएं। वह भारत को रूस और उत्तर कोरिया बनाना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed