{"_id":"5bb765bf867a55128538bdc4","slug":"aam-aadmi-party-slams-central-government-over-reduce-fuel-prices","type":"story","status":"publish","title_hn":"2.5 रुपये घटाकर जनता को मूर्ख बना रही केंद्र सरकार : आप ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
2.5 रुपये घटाकर जनता को मूर्ख बना रही केंद्र सरकार : आप
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 05 Oct 2018 06:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल की कीमतों पर वित्तमंत्री अरुण जेटली के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी ने कहा कि सरकार पेट्रोल-डीजल के दामों पर देश को अंधेरे में रखना चाहती है। सत्ता के चार साल तेल मूल्यों में लगातार वृद्धि कर 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करने के बाद अब वह मूल्यों में कमी करने का नाटक कर रही है।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के मुताबिक पेट्रोल मूल्यों में 2.50 रुपये की कमी अगले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर की गई है। आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने एक प्रेस स्टेटमेंट जारी कर कहा कि पेट्रोल और डीजल के दाम 4 साल से लगातार बढ़ रहे थे। तब केंद्र सरकार एकदम खामोश थी। अब जब मोदी जी का ग्राफ लगातार नीचे जा रहा है तब अरुण जेटली जनता को फर्जी राहत देने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
भारद्वाज ने कहा कि 2014 से लेकर अब तक केंद्र सरकार ने 10 बार पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई है। पेट्रोल पर करीब 11.77 रु और डीजल पर करीब 13.47 रु की एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम कम हो रहे थे तब मोदी जी की केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाये जा रही थी और एक्साइज ड्यूटी से केंद्र सरकार ने करीब 10 लाख करोड़ रु कमाए। लेकिन अब वह अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल कीमतों में बढ़ोतरी का बहाना बना रही है।
पार्टी ने कहा कि सरकार को कम से कम 10 रुपये प्रति लीटर के दर से पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती करनी चाहिए। इसके पूर्व वित्तमंत्री ने तेल के अंतरराष्ट्रीय मूल्यों में आए चढ़ाव को पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के लिए जिम्मेदार बताया था।