{"_id":"615095128ebc3efb72068d80","slug":"aam-aadmi-party-give-support-to-farmers-bharat-bandh-sanjay-singh-meet-with-rakesh-tikait","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत बंदः आम आदमी पार्टी ने किसानों को दिया समर्थन, संजय सिंह ने राकेश टिकैत से की मुलाकात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत बंदः आम आदमी पार्टी ने किसानों को दिया समर्थन, संजय सिंह ने राकेश टिकैत से की मुलाकात
Sun, 26 Sep 2021 09:13 PM IST
कुमार संभव
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार संभव
Updated Sun, 26 Sep 2021 09:13 PM IST
सार
आम आदमी पार्टी ने कहा कि उसके कार्यकर्ता किसानों के साथ-साथ लड़ाई लड़ेंगे। वहीं, भारत बंद को सफल बनाने में किसानों का पूरा सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी ने किसानों द्वारा 27 सितंबर को आयोजित किए जा रहे भारत बंद का पूर्ण समर्थन किया। पार्टी के राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने इस मसले को लेकर किसान नेता राकेश टिकैत से मुलाकात की और अपने पूर्ण समर्थन का वादा किया। पार्टी कार्यकर्ता सोमवार को होने वाले भारत बंद को सफल बनाने की पूरी कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि किसानों ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार (27 सितंबर) को भारत बंद का एलान किया है। इस भारत बंद को आम आदमी पार्टी सहित अनेक विपक्षी दलों ने समर्थन दिया है। आम आदमी पार्टी ने कहा कि उसके कार्यकर्ता किसानों के साथ-साथ लड़ाई लड़ेंगे। वहीं, भारत बंद को सफल बनाने में किसानों का पूरा सहयोग करेंगे। आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड सहित सभी राज्यों में किसानों के साथ हो रहे अत्याचार को भी अपना चुनावी मुद्दा बनाया है।
विज्ञापन