फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Exit Poll: India Today Axis My India Exit Poll Result 2022

Aaj Tak Exit Poll: India Today Axis My India का एग्जिट पोल यहां देखें

Mon, 07 Mar 2022 09:20 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 07 Mar 2022 09:20 PM IST
सार

सभी राज्यों के एग्जिट पोल आ गए हैं। इसमें अनुमान लगाया जा रहा है कि किस राज्य में किस राजनीतिक दल की सरकार बन सकती है और कहां त्रिशंकु विधानसभा हो सकती है। इस रिपोर्ट में हम आपको बता रहे हैं कि इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में किस राजनीतिक दल को किस राज्य में कितनी सीटें दी गई हैं।
 

विज्ञापन
Exit Poll: India Today Axis My India Exit Poll Result 2022
Exit Poll UP 2022: हर किसी की नजरें नतीजों पर हैं, जिनका एलान 10 मार्च को होगा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पांचों राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान का समापन हो गया। 10 मार्च को नतीजों का ऐलान होगा। आज सभी राज्यों के एग्जिट पोल आ गए हैं। इसमें अनुमान लगाया जा रहा है कि किस राज्य में किस राजनीतिक दल की सरकार बन सकती है और कहां त्रिशंकु विधानसभा हो सकती है। इस रिपोर्ट में हम आपको बता रहे हैं कि इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में किस राजनीतिक दल को किस राज्य में कितनी सीटें दी गई हैं।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में विधानसभा चुनाव कराए गए थे। 10 फरवरी को शुरू हुई चुनाव प्रक्रिया सोमवार को खत्म हुई। उत्तर प्रदेश में 403 सीटों पर चुनाव हुए। सरकार बनाने के लिए 202 सीटों का आंकड़ा चाहिए। अनुमान के मुताबिक भाजपा+ को 288 से 326 सीटें मिलती दिख रही हैं। समाजवादी पार्टी को 71 से 101, बसपा को 3 से 9 सीटें जाती दिख रही हैं। कांग्रेस को 1 से 3 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं अन्य के खाते में 2 से 3 सीटें जा सकती हैं। 
विज्ञापन


एग्जिट पोल 2017 में क्या था?
उत्तर प्रदेश में 2017 में सात चरणों में चुनाव हुए थे। यूपी में 403 सीटें हैं और यहां बहुमत का आंकड़ा 202 है। टुडे चाणक्य और एक्सिस ने अपने पोल में बताया था कि भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार में आएगी। वीएमआर के पोल में बहुमत के काफी करीब भाजपा को बताया गया था, जबकि सी वोटर्स, इंडिया टीवी फोरकास्ट, एबीपी न्यूज-सीएसडीएस ने बहुमत से काफी दूर बताया था। नतीजे इसके उलट हुए। भाजपा को इन सभी एग्जिट पोल से काफी ज्यादा सीटें मिलीं। जब नतीजे आए तो एक भी एग्जिट पोल सही साबित नहीं हुआ। भाजपा गठबंधन को एक्सिस के सर्वे में अधिकतम 279 सीटें मिली थीं, लेकिन नतीजों में भाजपा गठबंधन 325 सीटों पर विजयी रहा। अकेले भाजपा ने 312 सीटों पर जीत दर्ज की। सपा को 47, बसपा को 19 और कांग्रेस को केवल सात सीटें मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



पंजाब में आप की सरकार
इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया में पंजाब में आप की सरकार बनती दिख रही है। पंजाब में आप को 41 प्रतिशत वोट का अनुमान भाजपा को 7 प्रतिशत वोट का अनुमान है। कांग्रेस को 28 प्रतिशत, अकाली दल को 19 प्रतिशत वोट मिलता नजर आ रहा है। पंजाब में 117 सीटों पर चुनाव हुए हैं। बहुमत के लिए 59 सीटों की जरूरत है। आम आदमी पार्टी को 76-90 सीटें मिलने का अनुमान बताया जा रहा है। भाजपा+ को 1 से 4, कांग्रेस 19-31, अकाली दल+  7-11 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में दो सीटें जाती नजर आ रही हैं। 

एग्जिट पोल 2017 में क्या था?
चार फरवरी 2017 को पंजाब की 117 सीटों पर चुनाव हुए थे। कांग्रेस ने यहां पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई। 117 में से 77 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत हुई। आप को लगभग सभी सर्वे में ज्यादा सीटें दिखाई गई थीं। नतीजे में उसकी आधी सीटें ही मिलीं। पिछले रिजल्ट के अनुसार कांग्रेस को सबसे ज्यादा 77, आप को 20, लोक इंसाफ पार्टी को दो सीटें मिलीं। एनडीए में शिरोमणि अकाली दल और भाजपा साथ मिलकर चुनाव लड़े थे। अकाली दल को 15 तो भाजपा को तीन सीटों पर जीत मिली थी। 


उत्तराखंड में भाजपा की सरकार 
उत्तराखंड में 70 सीटों पर चुनाव हुए हैं। यहां बहुमत के लिए 36 सीटों की जरूरत है। इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के अनुसार उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनती दिख रही है। भारतीय जनता पार्टी को 44 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 40 प्रतिशत वोट का अनुमान, बसपा को 6 प्रतिशत, आप को 3 प्रतिशत, अन्य को 7 प्रतिशत वोट का अनुमान लगाया जा रहा है। भाजपा की सरकार लौटते नजर आ रही है। 36 से 46 सीटें भाजपा के खाते में जा रही हैं। कांग्रेस को 20 से 30 सीटें मिल सकती हैं। बहुजन समाज पार्टी के हिस्से 2 से 4 सीटें और अन्य को 2 से 5 सीटें मिलती नजर आ रही है। 

एग्जिट पोल 2017 में क्या था?
2017 उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में टुडेज चाणक्य ने भाजपा को 53 सीटें दी थीं, जबकि एक्सिस के सर्वे में भाजपा को 46 से 53 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था। नतीजे में भाजपा को किसी भी सर्वे से ज्यादा सीटें मिलीं। नतीजों में भाजपा को 57 सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस महज 11 सीटें ही जीत पाई।  दो सीटों पर निर्दलीय जीतने में सफल रहे।


गोवा में भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्कर
गोवा में 40 सीटों पर चुनाव हुए हैं। सरकार बनाने के लिए 21 सीटों पर जीत जरूरी है। इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया में एक्जिट पोल के अनुसार कांग्रेस और भाजपा में कांटे की टक्कर बताई जा रही है। भाजपा को 14-18, कांग्रेस+ 15-20, एमजीपी+ 2-5, अन्य 0-4 सीटें मिलती दिख रही हैं। 

एग्जिट पोल 2017 में क्या था?
2017 गोवा विधानसभा चुनाव में लगभग सभी एग्जिट पोल के अनुमान गलत साबित हुए। लगभग सभी ने भाजपा को बहुमत के काफी करीब बताया था, लेकिन नतीजे अलग निकले। सी-वोटर्स ने अनुमान लगाया था कि कांग्रेस को 12 से 18 सीटें मिल सकती हैं। ये अनुमान सही निकला और कांग्रेस के 17 प्रत्याशी जीते। हालांकि, भाजपा के लिए सी वोटर्स ने 15 से 21 सीटें जीतने का अनुमान लगाया था, जबकि नतीजे आए तो भाजपा के खाते में केवल 13 सीटें ही मिलीं। तीन सीटों पर एमजीएम उम्मीदवार जीते थे। हालांकि, बाद में कांग्रेस के कई विधायकों ने भाजपा का साथ दे दिया और भाजपा सरकार बनाने में कामयाब हुई। 


मणिपुर में भाजपा को बहुमत
मणिपुर में 60 सीटों पर चुनाव हुए हैं। सरकार बनाने के लिए 31 सीटों पर जीत जरूरी है। अनुमान के मुताबिक 41 प्रतिशत वोट बीजेपी के खाते में जाता दिख रहा है। भाजपा को 33 से 43 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 18 प्रतिशत वोट मिल रहा है। उसे 4-8 सीटें मिलती दिख रही हैं। एनपीपी को भी 4 से 8 सीटें बताई जा रही हैं। जबकि अन्य के खाते में 6 से 15 सीटें जाती दिख रही हैं। 

एग्जिट पोल 2017 में क्या था?
2017 मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए एग्जिट पोल का अनुमान गलत निकले थे। एग्जिट पोल में इंडिया टीवी सी-वोटर्स ने भाजपा को बहुमत के करीब बताया था। इसके उलट कांग्रेस की सीटें काफी कम कर दी गईं थीं। नतीजे इसके उलट निकले। हालांकि, बाद में कांग्रेस के कई विधायकों को तोड़कर भाजपा सरकार बनाने में कामयाब हो गई थी। राज्य में 60 सीटें हैं और बहुमत का आंकड़ा 31 है। नतीजों में कांग्रेस ने 28 सीटों पर जीत हासिल की थी। जबकि भाजपा के 21 उम्मीदवार जीते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed