फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Aaditya Thackeray slams Shinde govt over foreign tours on taxpayers money; BJP hits back with immaturity jibe

Maharashtra Politics: विदेश दौरों को लेकर आदित्य ठाकरे ने शिंदे सरकार पर साधा निशाना; भाजपा ने किया पलटवार

Sat, 30 Sep 2023 08:02 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 30 Sep 2023 08:02 PM IST
सार

आदित्य ठाकरे ने कहा कि विधान परिषद की उपाध्यक्ष नीलम गोरहे के नेतृत्व में 50 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल विदेश में अध्ययन यात्रा पर गया। इस दौरे के दौरान क्या अध्ययन किया गया? किसान यहां बदहाली में हैं और इस तरह से पैसा लूटा जा रहा है।

विज्ञापन
Aaditya Thackeray slams Shinde govt over foreign tours on taxpayers money; BJP hits back with immaturity jibe
Aaditya Thackeray - फोटो : ANI (File Photo)

विस्तार

शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने 'करदाताओं के पैसे पर विदेश यात्रा' की योजना को लेकर शनिवार को महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने यह भी पूछा कि ब्रिटेन के एक संग्रहालय से महाराष्ट्र लाया जा रहा 'वाघ नख' (बाघ के पंजे के आकार का हथियार) क्या यहां स्थायी रूप से रहेगा या यह भी कर्ज पर रहेगा और क्या यह छत्रपति शिवाजी महाराज का है या महान योद्धा राजा के युग का है। राज्य के संस्कृति मंत्री सुधीर मुनगंटीवार और उनके विभाग के अधिकारी इस प्रतिष्ठित हथियार को वापस लाने के लिए तीन अक्तूबर को ब्रिटेन जाने वाले हैं।

विज्ञापन

आदित्य ठाकरे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए विदेश दौरों को लेकर शिंदे सरकार की आलोचना करते हुए पूछा कि उद्योग मंत्री उदय सामंत विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) से चार महीने पहले दावोस क्यों जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधान परिषद की उपाध्यक्ष नीलम गोरहे के नेतृत्व में 50 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल विदेश में अध्ययन यात्रा पर गया। उन्होंने कहा, 'इस दौरे के दौरान क्या अध्ययन किया गया? किसान यहां बदहाली में हैं और इस तरह से पैसा लूटा जा रहा है।' ठाकरे ने कहा कि मुख्यमंत्री शिंदे और विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर ने विदेश जाने की योजना तब रद्द कर दी जब उन्होंने ऐसी यात्राओं की निरर्थकता के बारे में 'सही सवाल' उठाए। शिंदे ने ब्रिटेन और जर्मनी की अपनी यात्रा रद्द कर दी थी, जबकि नार्वेकर घाना जाने वाले प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा बनने वाले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिंदे को सरकार के आधिकारिक दौरे के रूप में छुट्टियां मनाने के लिए जर्मनी और ब्रिटेन जाना था, जहां बड़ी संख्या में लोगों को प्रतिनिधिमंडल के रूप में दिखाया गया था। आदित्य ठाकरे ने दावा किया कि उनके सोशल मीडिया पोस्ट के 30 मिनट के भीतर ही यात्रा रद्द कर दी गई क्योंकि उन्होंने आने वाले निवेश और कवर किए गए स्थानों के बारे में विवरण मांगा था। उन्होंने कहा, 'विदेश यात्राओं की योजना बिना किसी ठोस एजेंडे के बनाई जा रही है। यदि आप छुट्टी पर जाना चाहते हैं, तो अपने पैसे पर जाएं। आप करदाताओं के पैसे का इस्तेमाल क्यों कर रहे हैं? सही सवाल पूछने के बाद महाराष्ट्र के अवैध मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष को अपनी यात्राएं रद्द करनी पड़ीं।'
 

विज्ञापन

विधानसभा स्पीकर पर साधा निशाना
उन्होंने कहा कि यह मजाक है कि नार्वेकर 66वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में हिस्सा लेने जा रहे हैं जबकि वह मुख्यमंत्री समेत शिवसेना विधायकों के खिलाफ अयोग्यता याचिकाओं पर फैसला लेने में देरी कर रहे हैं। आदित्य ने कहा कि देरी करने की उनकी रणनीति देश के दूसरे सबसे बड़े राज्य महाराष्ट्र में लोकतंत्र की हत्या कर रही है और उन्हें लोगों को जवाब देना होगा कि मई के उच्चतम न्यायालय के निर्देश (उचित समय के भीतर निर्णय लेने के लिए) के बावजूद ऐसा क्यों हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पांच दिवसीय जापान यात्रा का भुगतान महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम ने किया जबकि फडणवीस को वहां की सरकार ने आमंत्रित किया था।
 

भाजपा ने किया पलटवार
इस पर पलटवार करते हुए मुंबई भाजपा प्रमुख आशीष शेलार ने कहा कि फडणवीस की यात्रा का खर्च जापान ने उठाया जबकि महाराष्ट्र सरकार ने उपमुख्यमंत्री के साथ जाने वाले अधिकारियों का ही खर्च उठाया। शेलार ने कहा कि इस यात्रा से आया निवेश फडणवीस के सोशल मीडिया पोस्ट पर उपलब्ध है और 'जो लोग अपने पिता के बीमार होने पर विदेश गए थे, उन्हें दूसरों को उपदेश नहीं देना चाहिए।' आदित्य ठाकरे पर निशाना साधते हुए भाजपा विधायक ने कहा,'यह अपरिपक्वता के कारण होता है लेकिन किसी को भी सीमाएं नहीं लांघनी चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed