फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   A young martyr of India giving fire to Pakistan by firing a ceasefire attack

पाक ने फिर की नापाक हरकत, सीजफायर के उल्लंघन पर जवाबी कार्रवाई में झारखंड का जवान शहीद

Mon, 14 Oct 2019 10:34 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 14 Oct 2019 10:34 AM IST
विज्ञापन
A young martyr of India giving fire to Pakistan by firing a ceasefire attack
भारत पाकिस्तान बॉर्डर - फोटो : सोशल मीडिया

कश्मीर के उरी सेक्टर में शनिवार की देर रात हुई गोलीबारी में भारतीय सेना का जवान संतोष गोप शहीद हो गए। गोप झारखंड के गुमला जिले के रहने वाले थे। गोलीबारी के दौरान वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर उन्हें बचाया नहीं जा सका था। उनके पार्थिक शरीर को विशेष विमान से गुमला ले जाया जाएगा।

विज्ञापन


बता दें, पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से कतई बाज नहीं आ रहा है। यही रवैया बनाए रखते हुए, उसने शनिवार रात एक बार फिर भारत में आतंकी घुसपैठ कराने के इरादे से सीजफायर का उल्लंघन किया था। इस पर भारत ने माकूल जवाब देते हुए उसकी तीन चौकियों को तबाह कर दिया था। इसमें उसके कुछ सैनिकों के भी मारे जाने की सूचना है।
विज्ञापन


अभी हाल ही में हुए थे सेना में भर्ती, दिवाली पर जाने वाले थे घर
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस गांव से अभी हाल ही में 5 लोग सेना में भर्ती हुए थे। जिनमें से संतोष गोप भी एक थे। संतोष के परिजनों के अनुसार उन्होंने दिवाली पर घर आने की बात कही थी। परिजनों का कहना है कि हमें उनकी शहादत पर गर्व है, हमारा बेटा देश के लिए शहीद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार रात से सुबह तक हुई गोलाबारी
जम्मू के कठुआ जिला के हीरानगर सेक्टर शनिवार रात से लेकर रविवार सुबह चार बजे तक पाकिस्तानी रेंजर्स ने मोर्टार दागने सहित हल्के हथियार भी चलाए। पाक सेना पानसर-मन्यारी गांव और भारतीय चौकियों में गोलाबारी की, जिसका बीएसएफ ने मुंहतोड़ जवाब दिया। यहां गोलाबारी में किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन ऐसा बताया जा रहा है कि पाकिस्तान लगभग 500 आतंकियों को भारत में घुसपैठ कराने की कोशिश कर रहा था। उनकी इस कोशिश को भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed