फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   A woman gave birth to child on boat in bihar and another gave birth to child at railway station

हालात मुश्किल सही पर जिंदगी हार नहीं मानती, किसी ने नाव पर तो किसी ने ट्रेन में दिया बच्चे को जन्म

Sun, 26 Jul 2020 07:39 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 26 Jul 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
A woman gave birth to child on boat in bihar and another gave birth to child at railway station
कठिन हालातों में दिया बच्चे को जन्म - फोटो : एएनआई

दुनिया इस समय जानलेवा वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से जंग लड़ रही है। भारत में इस महामारी के साथ अन्य आपदाएं भी संकट का सबब बनी हुई हैं। पहले महाराष्ट्र और बंगाल में चक्रवात ने कहर बरपाया तो अब असम और बिहार जैसे राज्य बाढ़ के प्रकोप से जूझ रहे हैं। लेकिन, समस्याओं के बीच भी रफ्तार बनी रहे, इसी का नाम जिंदगी है। इसी परिभाषा को साकार स्वरूप देतीं दो घटनाएं दो राज्यों से सामने आई हैं जो बताती हैं कि हालात कितने भी मुश्किल क्यों न हों उनके बीच रास्ता बनाने का नाम ही जिंदगी है।

विज्ञापन


पहली घटना बिहार की है जो फिलहाल बाढ़ से जूझ रहा है। यहां के पूर्वी चंपारन जिले में रविवार को एक 25 वर्षीय महिला ने राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की बचाव कार्य में प्रयुक्त हो रही नाव पर बच्ची को जन्म दिया। बता दें कि पूर्वी चंपारन जिला बिहार के सबसे ज्यादा बाढ़ प्रभावित जिलों में से एक है। जानकारी के अनुसार मां और बच्ची को बाद में एंबुलेंस से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहां दोनों की हालत सुरक्षित बताई जा रही है। 
विज्ञापन

 

नाव पर बच्ची को जन्म दिया

A woman gave birth to child on boat in bihar and another gave birth to child at railway station
नाव पर जन्मी बच्ची - फोटो : PTI
दूसरी घटना महाराष्ट्र से है जहां मुंबई-वाराणसी स्पेशल ट्रेन में सफर कर रही एक गर्भवती महिला ने रेलवे स्टेशन पर बच्चे को जन्म दिया। जानकारी के अनुसार महिला ने इगतपुरी रेलवे स्टेशन पर रेलवे मेडिकल टीम की सहायता से शनिवार को बच्चे को जन्म दिया था। बाद में मां और बच्चे को आगे के इलाज के लिए इगतपुरी के ग्रामीण अस्पताल में भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं और खतरे से बाहर हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed