फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   A wild elephant attacked a Maoist group in Kannur, kerala

Kerala: कन्नूर में जगंली हाथी का उत्पात, एक को कुचला; माओवादी गुट पर भी किया हमला

Sat, 17 Feb 2024 12:59 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केरल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केरल Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 17 Feb 2024 12:59 PM IST
सार

हाथी ने माओवादी गुट पर हमला कर दिया था। समूह के सभी सदस्य हमले से बचकर भाग निकले। हालांकि, हमले में एक स्थानीय व्यक्ति घायल हो गया।

विज्ञापन
A wild elephant attacked a Maoist group in Kannur, kerala
हमले में एक स्थानीय व्यक्ति घायल - फोटो : एएनआई

विस्तार

केरल में आजकल आए दिन जंगली हाथी क्षेत्रों में घुस आते हैं। हाल ही में जहां एक जंगली हाथी भटककर केरल के वायनाड जिले में आ गया था। वहीं, तटीय शहर कन्नूर में शुक्रवार को एक जंगली हाथी घुस आया। इससे लोगों में दहशत फैल गई। वहीं एक स्थानीय शख्स भी घायल हो गया। 

विज्ञापन


माओवादी गुट पर हमला 
बताया जा रहा है कि हाथी ने कन्नूर में माओवादी गुट पर हमला कर दिया था। समूह के सभी सदस्य हमले से बचकर भाग निकले। हालांकि, हमले में एक स्थानीय व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि हाथी को देखकर लोग डर गए और वे सुरक्षित जगह पर शरण लेने के लिए इधर-उधर भागने लगे। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

वायनाड में प्रदर्शन जारी
हाल ही में वायनाड में हाथी के हमले से एक शख्स की मौत हो गई थी। इसी घटना को लेकर पक्कम में स्थानीय लोगों के साथ विपक्षी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने केरल सरकार के खिलाफ 12 घंटे का विरोध प्रदर्शन शुरू किया। 



पीड़ित की पहचान पुलपल्ली के पक्काम के मूल निवासी पॉल के रूप में हुई है, जिस पर शुक्रवार सुबह हाथियों के झुंड ने हमला किया और कोझिकोड मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। वह कुरुवा पर्यटन परियोजना का कर्मचारी था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed