फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   a unique family where brothers name are on the name of countries and continents

एक ही परिवार में रहते हैं एशिया से लेकर अमेरिका तक, वजह जानकर आपको भी होगा गर्व

Sun, 28 Jan 2018 02:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 28 Jan 2018 02:25 PM IST
विज्ञापन
a  unique family where brothers name are on the name of countries and continents
कुमार भाई

कहते हैं किसी भी शख्स की पहली पहचान उसका नाम होता है। किसी से पहली बार मिलने पर आप उसे अपना नाम बताते हैं लेकिन क्या हो अगर आपका नाम एशिया हो और आपके भाईयों का नाम जापान, अमेरिका, रशिया और अफ्रीका हो? आप सोचेंगे भई ऐसा कैसे हो सकता है। मगर यकीन मानिए यह सच है। दरअसल, कुमार भाईयों के नाम उनके पैरेंट्स ने देशों और महाद्वीपों के नाम पर रखे हैं। यह भी उनके निकनेम नहीं बल्कि असली नाम हैं।

विज्ञापन


एशिया कुमार दिल्ली के एक निजी बैंक में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि वह 6 भाई हैं। जिसमें से रशिया और पृथ्वी दिल्ली में, अफ्रीका मुंबई में, जापान चंढीगढ़ में और भारत उड़ीसा के बालनगीर जिले में अपने गांव में रहता है। छठवें भाई अमेरिका की साल 2002 में मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि जब हम अपना नाम बताते हैं तो लोगों को विश्वास ही नहीं होता है। उन्हें लगता है कि हम मजाक कर रहे हैं।
विज्ञापन


एशिया कुमार ने बताया कि गांव को छोड़ दें तो अपने नाम की वजह से शहर में रहना उनके लिए आसान नहीं था। जैसे ही उन्होंने कमाई के लिए गांव छोड़ा उन्हें अहसास हुआ कि उनके नाम में बहुत कुछ है। उन्होंने बताया कि कैसे अपने नाम की वजह से उन्हें अपने भारतीय होने और देशभक्ति को साबित करना पड़ता है। अफ्रीका कुमार ने कहा- जब मैं फोन पर लोगों से कहता हूं कि मेरा नाम अफ्रीका है तो वह कहता है कि मैं अमेरिका बोल रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जापान कुमार ने बताया कि उनके नामों के पीछे उनके पिता की निराश महत्वाकांक्षाएं हैं। गांव में मशहूर और पेशे से टेलर कुलमानी पूरी दुनिया की यात्रा करना चाहते थे मगर गरीबी की वजह से ऐसा नहीं कर पाए। जिसके बाद उन्होंने अपने बेटों का नाम देश और द्वीपों के नाम पर रख दिया। इस वजह से हमारा घर दुनिया और पिता उसके निर्विवाद मास्टर बन गए।


एशिया कुमार ने बताया कि उनके पिता नाम की इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अपने पोतों/पोतियों का नाम भी रखना चाहते थे। उन्होंने अमेरिका के बेटे का नाम वाशिंगटन रखने का सुझाव दिया था लेकिन हमने उसे सागर नाम दिया। इसी तरह जापान कुमार ने अपनी बेटी का नाम क्रिस्टिना रखा है। बेशक हमने अपने पिता की सलाह नहीं मानी लेकिन वह हम सभी से बराबर प्यार करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed