फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   A top police officer in manipur shot himself

मणिपुर के एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने खुद को गोली मारी

Sat, 18 Jul 2020 05:10 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इम्फाल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इम्फाल Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 18 Jul 2020 05:10 PM IST
विज्ञापन
A top police officer in manipur shot himself
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

मणिपुर के एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने शनिवार को दोपहर में अपने कार्यालय में कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) अरविंद कुमार को घटना के बाद अस्पताल ले जाया गया। मुख्य सचिव जे सुरेश बाबू सहित राज्य पुलिस के शीर्ष अधिकारी राज मेडिसिटी पहुंचे हैं, जहां कुमार का उपचार चल रहा है। मुख्य सचिव ने बताया कि कुमार की हालत गंभीर है, लेकिन उपचार का उन पर कुछ असर पड़ता नजर आ रहा है।
विज्ञापन


 मुख्य सचिव ने बताया कि उन्होंने चिकित्सकों से भी बात की है। बाबू ने कहा, 'उनकी हालत में सुधार आने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिये दिल्ली भेजा जाएगा।' एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुमार 1992 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मणिपुर राइफल्स कंपाउंड स्थित अपने कार्यालय में अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। उन्होंने कहा कि कुमार ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जांच की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि कुमार को करीब एक साल पहले उनके मूल कैडर में वापस भेजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed