फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   A Three old boy died after falling from 5th floor of Garware Club

Mumbai: क्लब की पांचवीं मंजिल से गिरकर तीन साल के बच्चे की मौत, माता-पिता के साथ फीफा विश्व कप देखने गया था

Tue, 20 Dec 2022 12:49 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 20 Dec 2022 12:49 PM IST
सार

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के गरवारे क्लब की पांचवीं मंजिल से गिरकर तीन साल के एक बच्चे की मौत हो गई, जहां वह अपने माता-पिता के साथ फीफा विश्व कप फाइनल देखने गया था।

विज्ञापन
A Three old boy died after falling from 5th floor of Garware Club
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के गरवारे क्लब की पांचवीं मंजिल से गिरकर तीन साल के एक बच्चे की मौत हो गई, जहां वह अपने माता-पिता के साथ फीफा विश्व कप फाइनल देखने गया था। एडीआर (एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट) के तहत मामला दर्ज किया गया है। लड़के के परिवार ने क्लब प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। आगे की जांच जारी है। मरीन ड्राइव पुलिस ने इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा
मरीन ड्राइव थाने के अधिकारी ने बताया कि बच्चा हृदयांशु राठौड़ अपने परिवार के सदस्यों के साथ क्लब में फीफा विश्व कप मैच देखने गया था। जब वह वॉशरूम से लौट रहा था तब वह फर्श की रेलिंग में फिसल कर पांचवीं मंजिल से गिर गया। पीड़िता के आगे चल रहे 11 साल के एक लड़के ने कुछ शोर सुना। अधिकारी ने कहा कि जब वह मुड़ा तो उसने पाया कि छोटा लड़का सीढ़ी के गड्ढे में गिर गया था। इसके बाद वह तुरंत ऊपर पहुंचे और इसकी जानकारी लड़के के परिजनों को दी।
विज्ञापन


बच्चे के सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोटें आई थीं
अधिकारी ने कहा कि पीड़ित के परिवार के सदस्यों और क्लब के सुरक्षा गार्ड ने बच्चे को पास के एक अस्पताल में पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि बच्चे के सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोटें आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने 11 वर्षीय लड़के और सुरक्षा गार्ड का बयान दर्ज किया है। अधिकारी ने बताया कि दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज कर ली गई है और घटना की आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed