फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   A portion of one of the pillars of Charminar in Hyderabad got damaged

हैदराबाद की ऐतिहासिक इमारत 'चारमीनार' क्षतिग्रस्त, एक हिस्सा टूटकर गिरा

Thu, 02 May 2019 12:02 PM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Thu, 02 May 2019 12:02 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
A portion of one of the pillars of Charminar in Hyderabad got damaged
charminar - फोटो : ANI

तेलंगाना के हैदराबाद की ऐतिहासिक इमारत चारमीनार का एक हिस्सा बुधवार की रात टूटकर गिर गया है। 428 साल पुरानी इस इमारत के हिस्से के गिरने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। इमारत का एक हिस्सा गिरने से किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। 


loader

इमारत का हिस्सा गिरते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई थी, जिसके बाद पुलिस को घेराबंदी करनी पड़ी। यहां आसपास कई दुकाने हैं।

रिपोर्ट के अनुसार अधिकारी ने इसके पीछे का कारण शहर में हुई बेमौसम बारिश को बताया है। इससे पहले इमारत का एक अन्य हिस्सा भी टूटकर गिर चुका है। जिससे इसकी सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। यहां दुनियाभर के पर्यटक रोजाना आते हैं। देश-विदेश में इसी इमारत ने हैदराबाद की एक अलग पहचान बनाई है। 
 



बताया जा रहा है कि हाल ही में हैदराबाद के पुरातत्व विभाग ने चारमीनार की मरम्मद कराई है। लगातार इमारत को नुकसान पहुंच रहा है। चारमीनार का निर्माण साल 1591 में कुतब शाही साम्राज्य के पांचवे शासक सुल्तान मुहम्मद कुली कुतब शाह ने कराया था। ये इमारत 160 फीट ऊंची है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed