फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   A PIL in Bombay High Court to stop media trial in Sushant Singh Rajput case

सुशांत सिंह राजपूत केस: मीडिया ट्रायल रोकने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट में जनहित याचिका

Thu, 27 Aug 2020 05:06 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 27 Aug 2020 05:06 PM IST
विज्ञापन
A PIL in Bombay High Court to stop media trial in Sushant Singh Rajput case
बॉम्बे हाईकोर्ट (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मीडिया ट्रायल रोकने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है। याचिका में इस मामले में टीवी और प्रिंट मीडिया को मीडिया ट्रायल करने से रोकने की मांग की गई है। बता दें कि इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है। 

विज्ञापन


इस मामले में जांच का सामना कर रहीं अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने भी बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की थी। इसमें उन्होंने मीडिया ट्रायल और अभिनेता की मौत के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराने की कोशिश किए जाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन



इससे पहले गुरुवार की सुबह सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप लगाए। सिंह ने कहा, 'रिया मेरे बेटे को लंबे समय से जहर पिला रही थी। वो हत्यारी है। जांच एजेंसी को चाहिए कि रिया और उसके सहयोगियों को बिना देरी किए गिरफ्तार करें और उसे सजा दिलाएं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, रिया चक्रवर्ती ने अपनी और अपने परिवार की जिंदगी खतरे में होने का अंदेशा जताया है। रिया ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने लिखा कि किस तरह से उन्हें जांच में सहयोग करने के लिए जाते और आते समय लोगों द्वारा घेर लिया जाता है। 


बता दें कि सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ आर्थिक अपराध और सुशांत को मानसिक प्रताड़ना देने के आरोप में पटना में एफआईआर दर्ज कराई थी। अब इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है। वहीं, इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच प्रवर्तन निदेशालय के हवाले है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed