{"_id":"5f78c6df1d0112567f14f2bc","slug":"a-petition-filed-in-the-allahabad-high-court-to-hearing-of-victim-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ित परिवार की पेशी पहले कराने व सुरक्षा देने की मांग वाली याचिका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीड़ित परिवार की पेशी पहले कराने व सुरक्षा देने की मांग वाली याचिका
Sun, 04 Oct 2020 12:16 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 04 Oct 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
इलाहाबाद हाईकोर्ट में दाखिल एक पत्र याचिका में हाथरस के पीड़ित परिवार की पेशी पहले करवाने की प्रार्थना की गई है। सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता कुलदीप राय ने याचिका में मांग की है कि हाईकोर्ट पीड़ित परिजनों के पेश होने की तारीख पहले करने का निर्देश दे, ताकि वो बिना दबाव अपने साथ हुए दर्दनाक हादसे के बारे में बात कर सकें।
विज्ञापन
राय ने परिजनों की जान को खतरा देखते हुए उनके लिए सुरक्षा की भी मांग की है। पत्र में हाईकोर्ट के पीड़िता के परिजनों को प्रभावित न करने के निर्देश का उल्लंघन करने वाले डीएम और अन्य पुलिस अफसरों के खिलाफ कोर्ट की आपराधिक अवमानना का मामला चलाने की मांग की गई है। याचिका में पुलिस के उस बयान की भी आलोचना की गई है कि पीड़िता का रेप नहीं हुआ।
विज्ञापन