{"_id":"65aa273a72ebeb3ee408ede3","slug":"a-pentecostal-church-pastor-has-been-arrested-for-allegedly-sexually-abusing-a-13-year-old-boy-in-kerala-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानवता शर्मसार: केरल में चर्च के एक पादरी ने लांघी मर्यादा, 13 साल के लड़के का किया यौन शोषण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मानवता शर्मसार: केरल में चर्च के एक पादरी ने लांघी मर्यादा, 13 साल के लड़के का किया यौन शोषण
Fri, 19 Jan 2024 01:11 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Fri, 19 Jan 2024 01:11 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार को कट्टकडा पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में हुई। बच्चा अपनी दादी के साथ रहता है। बुधवार को दादी अस्पताल गई थीं। पादरी ने देखा बच्चा अकेला है तो वह उसे बहला-फुसला कर अपने घर ले गया।
विज्ञापन
Arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां के पेंटेकोस्टल चर्च के एक पादरी को गिरफ्तार किया गया है। उस पर आरोप है कि उसने 13 साल के लड़के का कथित तौर पर यौन शोषण किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि घटना बुधवार को कट्टकडा पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में हुई।
अधिकारी ने बताया कि बच्चे को उसकी मां पहले ही अपनाने से मना कर चुकी है। वह अपनी दादी के साथ रहता है। बुधवार को बुजुर्ग महिला अस्पताल गई थीं। पादरी ने देखा बच्चा अकेला है तो वह उसे बहला-फुसला कर अपने घर ले गया।
विज्ञापन
आगे बताया कि पहले बच्चे को खाने को केक दिया फिर उसे टैबलेट पर अश्लील तस्वीरें दिखाईं। इतना ही नहीं, बाद में सभी सीमाओं को लांघ कर लड़के के साथ दुर्व्यवहार किया।
विज्ञापन
पुलिस ने पादरी के खिलाफ पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। बाद में उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।