{"_id":"60f06f0ca205436ab549cb25","slug":"a-female-elephant-and-her-calf-were-taken-to-bokakhat-police-station-for-the-alleged-killing-of-a-boy-in-golaghat-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम: हत्या के आरोप में हिरासत में ली गई हथिनी और उसका बच्चा, जांच के बाद वन विभाग को सौंपा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम: हत्या के आरोप में हिरासत में ली गई हथिनी और उसका बच्चा, जांच के बाद वन विभाग को सौंपा
Thu, 15 Jul 2021 10:53 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोलाघाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोलाघाट
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:53 PM IST
सार
पुलिस के अनुसार, बोकाखाट में दुलुमोनी नाम की हथिनी ने 8 जुलाई को नाहरजन चाय बागान के पास बिजुली में बच्चे को मार डाला था। मौत के बाद, स्थानीय निवासियों ने वन अधिकारियों पर हथिनी ओर कार्रवाई करने का दबाव बनाने लगे थे।
विज्ञापन
हाथी और उसका बछड़ा हिरासत में
- फोटो : ANI
विस्तार
असम के गोलाघाट जिले में एक लड़के की कथित हत्या के आरोप में एक मादा हाथी और उसके बछड़े को बोकाखाट पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, बोकाखाट में दुलुमोनी नाम की हथिनी ने 8 जुलाई को नाहरजन चाय बागान के पास बिजुली में बच्चे को मार डाला था। मौत के बाद, स्थानीय निवासियों ने वन अधिकारियों पर हथिनी ओर कार्रवाई करने का दबाव बनाने लगे थे जिसके बाद पुलिस को यह कदम उठाना पड़ा था। हालांकि जांच पड़ताल कर हथिनी और उसके बच्चे को वन अधिकारियों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
बोकाखाट पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने संवाददाता को बताया कि हमने गैर इरादतन हत्या के लिए आईपीसी की धारा 304 के तहत मामला दर्ज किया है, जो हत्या के लिए नहीं है। हमने मामले के संबंध में हथिनी और उसके बछड़े को जब्त कर लिया है और उन्हें हिरासत के लिए वन विभाग को सौंप दिया है।
विज्ञापन