फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   a farmer has one crore loan on his head and than he killed his daughter and end his life with wife

दर्दनाक: फसल खराब हुई तो चढ़ा एक करोड़ का कर्ज, पत्नी-बेटियों को जहर देकर किसान ने की आत्महत्या

Fri, 30 Apr 2021 07:56 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 30 Apr 2021 07:56 AM IST
सार

आंध्र प्रदेश में एक किसान ने कथित तौर पर अपनी और अपने परिवार की हत्या कर दी। किसान के सिर पर एक करोड़ रुपये का कर्जा था।

विज्ञापन
a farmer has one crore loan on his head and than he killed his daughter and end his life with wife
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक किसान के सिर पर एक करोड़ रुपये का कर्जा था, जिसे ना चुकाने की वजह से किसान ने पहले अपनी दो बेटियों की हत्या की और जहरीला पदार्थ पीकर  आत्महत्या कर ली। यह घटना कर्नूल जिले के नंदयाल शहर की है।

विज्ञापन


घर के अंदर किसान और उसकी पत्नी का शव मिला
अपनी बेटियों को पेय पदार्थ पिलाने के बाद किसान और उसकी पत्नी ने भी उस पेय पदार्थ को पी लिया। इस घटना के बारे में तब पता चला, जब किसान का एक मित्र बुधवार को किसान के घर गया लेकिन वहां पहुंचा तो अंदर से कोई आवाज नहीं आ रही थी। किसान के दोस्त खिड़की के जरिए झांका तो चारों के शव घर के अंदर पड़े थे। 
विज्ञापन


घर बनाने के लिए किसान ने एक करोड़ रुपये का कर्जा लिया था
नंदयाल के डीएसपी चिदानंद रे़ड्डी ने बताया कि उन्हें घर के दरवाजे को तोड़ा और शवों को बरामद किया। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जानकारी से ये पता चला है कि किसान ने अपना घर बनाने के लिए एक करोड़ रुपये का लोन लिया हुआ था। वहीं खेती में नुकसान होने की वजह से भी किसान ने कर्ज ले रखा था। इसके बाद महामारी ने किसान के दुखों को और बढ़ा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पुलिस को शक है कि इस घटना के पीछे क्रिकेट सट्टेबाजी का भी एक एंगल हो सकता है क्योंकि किसान जुए में पैसे गंवाता था। पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed