फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   A buggy of hte groom crashed into high tension line

हाईटेंशन लाइन से टकराई दूल्हे की बग्गी, दूल्हे समेत आठ लोग झुलसे

Thu, 14 Jul 2016 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, परीक्षितगढ़ (मेरठ)
ब्यूरो/अमर उजाला, परीक्षितगढ़ (मेरठ) Updated Thu, 14 Jul 2016 09:35 AM IST
विज्ञापन
A buggy of hte groom crashed into high tension line

परीक्षितगढ़ के खानपुर बांगर गांव में बुधवार रात शादी की खुशियां चीख पुकार में बदल गईं। चढ़त के दौरान दूल्हे की बग्गी हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। जिसमें करंट दौड़ने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूल्हे समेत आठ लोग झुलस गए। हादसे के बाद गांव में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


झुलसे लोगों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के खानपुर बांगर गांव निवासी गंगाराम की बेटी सतवती का रिश्ता गाजियाबाद के इंदिरा गार्डन निवासी वीर सिंह के बेटे छोटू से हुआ था। बुधवार रात गांव में बारात आयी थी। रात करीब 11:30 बजे चढ़त के दौरान डीजे पर डांस चल रहा था।

विज्ञापन

हादसे के वक्त बग्गी पर डांस कर रहे थे कुछ लोग

A buggy of hte groom crashed into high tension line

दुल्हन के घर से करीब सौ मीटर पहले दूल्हे की बग्गी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। उस समय कुछ लोग बग्गी पर भी चढ़कर डांस कर रहे थे। बग्गी में करंट दौड़ने पर दूल्हे समेत सभी लोग जमीन पर जा गिरे। जिससे मौके पर भगदड़ मच गई।

इस दौरान दुल्हन पक्ष से रवि (38) पुत्र भागमल निवासी खानपुर बांगर व बाराती विनोद निवासी इंदिरा गार्डन गाजियाबाद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बग्गी पर डांस कर रहे वकील, गंगादास, आकाश, रामपाल, अंकित, छोटू और दीपक करंट की चपेट में आकर झुलस गए।

सूचना पर कार्यवाहक एसओ परीक्षितगढ़ ओपी सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गंभीर रूप से झुलसे पांच लोगों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। देर रात दोनों शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। आक्रोश को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed