फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   A boy missing two and a half years ago seen in TV news bulletin Be with family nownow

टीवी पर समाचार बुलेटिन में दिखा ढाई साल पहले लापता हुआ बेटा, अब परिवार के साथ रहेगा 

Wed, 18 Sep 2019 03:10 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Nilesh Kumar Updated Wed, 18 Sep 2019 03:10 PM IST
विज्ञापन
A boy missing two and a half years ago seen in TV news bulletin  Be with family nownow
ढाई साल पहले लापता हुआ बच्चा अपने माता-पिता के साथ - फोटो : DD

ढाई साल पहले लापता हुआ किशोर एक टेलीविजन कार्यक्रम की मदद से अपने परिवार से मिल पाया। पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि 13 वर्षीय लड़के का परिवार ‘दूरदर्शन कोलकाता’ पर समाचार बुलेटिन देख रहा था, जिसमें पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में मानसिक रूप से कमजोर लोगों के एक आश्रय गृह में रहने वालों के बीच उन्होंने अपने बेटे को देखा।

विज्ञापन


विज्ञापन




अपने बेटे को पहचानते ही लड़के के पिता कार्तिक शॉ ने तत्काल पुलिस से संपर्क साधा जिसके बाद पुलिस ने दूरदर्शन की समाचार इकाई में बात की। जिले के नाकाक्षिप्रा इलाके में स्थित आश्रय गृह के संचालक मोस्लेम मुंशी ने बताया कि लगभग डेढ़ वर्ष पहले लड़के को जिला बाल कल्याण समिति ने निर्मल हृदय भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर के पास खेत से लापता हो गया था लड़का

लड़का 10 फरवरी 2017 को उत्तरी कोलकाता स्थित अपने आवास के निकट एक खेत से लापता हो गया था। पिछले वर्ष नादिया जिला प्रशासन को वह करीमपुर में मिला था।

मुंशी ने बताया कि लड़के के माता-पिता ने मुझसे संपर्क किया, वह नकाशिपारा आए और रविवार को अपने बेटे से मिले। इतने लंबे समय बाद बेटे को देखकर वे भावुक हो गए। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद लड़का परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed