{"_id":"60e4e0e98ebc3ecccb35738c","slug":"a-aligarh-jawan-shot-dead-at-kochi-naval-base-body-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात : जाति प्रमाण पत्र को लेकर भाजपा विधायक हाईकोर्ट में तलब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात : जाति प्रमाण पत्र को लेकर भाजपा विधायक हाईकोर्ट में तलब
Wed, 07 Jul 2021 04:32 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, अहमदाबाद
एजेंसी, अहमदाबाद
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 07 Jul 2021 04:32 AM IST
सार
- गुजरात की मोरवा हदफ सीट से भाजपा विधायक निमिषा सुथार के जाति प्रमाण पत्र को चुनौती देने वाली याचिका पर हाईकोर्ट ने भाजपा विधायक, चुनाव अधिकारी और चुनाव आयोग को तलब किया है।
विज्ञापन
Gujarat High Court
विस्तार
गुजरात की मोरवा हदफ सीट से भाजपा विधायक निमिषा सुथार के जाति प्रमाण पत्र को चुनौती देने वाली याचिका पर हाईकोर्ट ने भाजपा विधायक, चुनाव अधिकारी और चुनाव आयोग को तलब किया है। मामले में न्यायमूति निखिल एस करियल की ओर से जारी समन में सुथार समेत अन्य को 2 अगस्त से पहले हाईकोर्ट के समक्ष पेश होने के लिए कहा है।
विज्ञापन
भाजपा विधायक के खिलाफ यह चुनाव याचिका मोरवा हदफ सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रहे सुरेश कटारा ने दाखिल की है। कटारा ने सुथार द्वारा चुनाव आयोग को दिये गए जाति प्रमाण पत्र को झूठा और असत्यापित बताते हुए उनके चुनाव को रद्द करने का निर्देश देने की मांग की है।
विज्ञापन
पंचमहल जिले की मोरवा हदफ विधानसभा सीट अनुसूचित जनजाति (एसटी) के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है। इस वर्ष 2 मई को इस सीट पर हुए उपचुनाव में निमिषा सुथार ने सुरेश कटारा को हराया था।
विज्ञापन