फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   99 per cent Muslims in India are Hindustani by their ancestry culture and motherland RSS leader

RSS नेता इंद्रेश कुमार बोले: भारत के 99 फीसदी मुसलमान अपनी संस्कृति और मातृभूमि के कारण 'हिंदुस्तानी'

Sun, 13 Nov 2022 09:21 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 13 Nov 2022 09:21 PM IST
सार

आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार के हवाले से एक विज्ञप्ति में कहा गया, पवित्र कुरान के निर्देशों और सिद्धांतों के अनुसार हमें अपने राष्ट्र के प्रति कर्तव्य को अन्य सभी चीजों के ऊपर मानना चाहिए।  

विज्ञापन
99 per cent Muslims in India are Hindustani by their ancestry culture and motherland RSS leader
आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) नेता इंद्रेश कुमार ने रविवार को कहा कि भारत के 99 फीसदी मुसलमान अपने पूर्वजों, संस्कृति, परंपराओं और मातृभूमि के कारण 'हिंदुस्तानी' हैं। उन्होंने संगठन के प्रमुख मोहन भागवत के उस पुराने बयान का भी समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारतीयों के पूर्व एक ही थे, इसलिए उनका डीएनए भी एक है। 

विज्ञापन


इंद्रेश कुमार ठाणे जिले के उत्तान में रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी में आरएसएस से संबंद्ध मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने दो दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित की थी। इसके समापन के मौके पर कुमार पहुंचे हुए थे। 
विज्ञापन


आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार के हवाले से एक विज्ञप्ति में कहा गया,  पवित्र कुरान के निर्देशों और सिद्धांतों के अनुसार हमें अपने राष्ट्र के प्रति कर्तव्य को अन्य सभी चीजों के ऊपर मानना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, भारत में 99 फीसदी मुसलमान अपने पूर्वजों, संस्कृति, परंपराओं और मातृभूमि से हिंदुस्तानी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के उस बयान का जिक्र किया जिसमें उन्होंने कहा था कि डी का मतलब 'ड्रीम्स वी गेट एवरीडे' (वो सपना जो हम रोज देखते हैं), एन का मतलब  'नेटिव नेशन' (मूल राष्ट्र) और ए का मतलब 'एनसेस्टर्स' (पूर्वज) है। उन्होंने कहा कि हम सभी अपनी मातृभाषा में सपने देखते हैं। 


आरएसएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य कुमार ने आगे कहा, हमारे पूर्वज एक हैं और हमारे मूल राष्ट्र एक है, जिसमें हम सभी डीएनए साझा करते हैं। दो दिवसीय कार्यशाला में राज्यभर के चालीस से ज्यादा स्थानों से महिलाओं समेत ढाई सौ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस मौके पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक इरफान अली पीरजादे, विराग पचपोरे सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed