फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   805.5 billion rupees annually loss from bidi smoking

बीड़ी पीने से 2017 में भारत को हुआ 805.5 अरब रुपये का नुकसान : अध्ययन

Sun, 30 Dec 2018 04:33 PM IST
पूजा मेहरोत्रा भाषा, कोच्चि
भाषा, कोच्चि Published by: पूजा मेहरोत्रा Updated Sun, 30 Dec 2018 04:33 PM IST
विज्ञापन
805.5 billion rupees annually loss from bidi smoking
प्रतीकात्मक तस्वीर

विज्ञापन

बीड़ी’ पीने के कारण हुई बीमारियों और असामयिक मौत से भारत को 2017 में 805.5 अरब रुपये का नुकसान हुआ है। एक नए अध्ययन में यह दावा किया गया है। बीड़ी भारत में बहुत लोकप्रिय है और धूम्रपान में प्रयुक्त तंबाकू का 81 प्रतिशत हिस्सा इसमें इस्तेमाल होता है। देश में 15 साल से ज्यादा उम्र के 7.2 करोड़ उपयोक्ता हैं।

पत्रिका ‘टोबैको कंट्रोल’ में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, केरल में ‘सेन्टर फॉर पब्लिक पॉलिसी रिसर्च’ (सीपीपीआर) के अध्ययनकर्ताओं के मुताबिक बीड़ी में सामान्य सिगरेट के मुकाबले कम तंबाकू होता है। निकोटिन का स्तर इसमें ज्यादा होता है। बीड़ी चूंकि बेहद धीरे-धीरे जलती है। ऐसे में उसे पीने वाले व्यक्ति के शरीर में ज्यादा रासयन प्रवेश कर जाता है।

विज्ञापन


बीड़ी पीने से कई तरह के कैंसर, क्षयरोग और फेंफड़े संबंधी बीमारियां होती हैं। फिर भी उसपर सिगरेट के मुकाबले बहुत कम कर लगता है। भारत में कभी भी बीड़ी पीने से होने वाले आर्थिक नुकसान का आकलन नहीं किया गया है। आर्थिक नफा-नुकसान के संबंध में किए गए पहले अध्ययन से स्पष्ट हुआ है कि बीमारियों और असामयिक मौत से भारत को 805.5 अरब रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीधे खर्च जैसे... मेडिकल जांच, दवाएं, डॉक्टर की फीस, अस्पताल का खर्च, आना-जाना आदि मिलाकर करीब 168.7 अरब रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं अप्रत्यक्ष खर्च जैसे... रिश्तेदारों के रहने और देखभाल तथा आय जरिया बंद होने से 811.2 अरब रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed