फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   8253 new cases of coronavirus infection in Kerala, 25 more deaths

केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 8253 नए मामले, 25 और लोगों की मौत

Sun, 25 Oct 2020 01:33 AM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 25 Oct 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
8253 new cases of coronavirus infection in Kerala, 25 more deaths
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

केरल में कोरोना संक्रमितों की संख्या में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यहां शनिवार को संक्रमण के 8,253 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमण की पॉजिटिविटी दर बढ़कर 12.2 प्रतिशत हो गई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने जानकारी देते हुए बताया कि नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में कोविड-19 के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 3,73,148 हो गई है। वहीं, 25 और मरीजों की मौत के बाद इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 1,306 पर पहुंच गई। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नए मामलों में से 7,084 मरीज पहले से संक्रमित लोगों के संपर्क में आने से इससे पीड़ित हुए हैं और 163 मरीज यात्रा करके राज्य लौटे हैं जबकि 939 मरीज कैसे संक्रमित हुए, इसका पता अभी नही चल पाया है। संक्रमित लोगों में 67 स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राज्य में फिलहाल 97,147 मरीजों का इलाज चल रहा है और अब तक कुल 2,87,261 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। संक्रमण के नए मामले सामने आने के बाद महामारी को लेकर नए प्रतिबंध भी लगाए गए हैं और कई दिशानिर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed