{"_id":"57623f894f1c1bca3811b709","slug":"7th-pay-commission-may-govt-employees-to-get-increased-salary-with-arrears-on-august-1","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय कर्मियों के लिए खुशखबरी, अगस्त में मिलेगी ज्यादा सैलरी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
केंद्रीय कर्मियों के लिए खुशखबरी, अगस्त में मिलेगी ज्यादा सैलरी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 16 Jun 2016 01:17 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार की ओर से खुशखबरी मिल सकती है। मामला 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों से जुड़ा हुआ है। अटकलों के मुताबिक सरकार के 7वें वेतन आयोग की सिफारिशें मानने की संभावना बढ़ गई है।
ऐसा होने पर पहली अगस्त को इंक्रीमेंट के साथ मिलने वाली सैलरी में इजाफा तो होगा ही साथ ही इसमें जनवरी से अब तक का एरियर भी शामिल हो सकता है।
हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हुआ है कि पूरा एरियर कर्मचारियों को एक साथ दिया जाएगा या फिर किस्तों में इसे कर्मचारियों को दिया जाएगा।

Trending Videos
47 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 52 लाख पेंशनर्स को फायदा
फिलहाल सरकार वेतन आयोग की सिफारिशों को मंजूरी देने पर विचार कर रही है।
सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने के बाद करीब 47 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 52 लाख पेंशनर्स को इसका फायदा मिलेगा।
वेतन आयोग की सिफारिशों पर गौर करें तो इस बार कर्मचारियों का अधिकतम वेतनमान 2,70,000 और न्यूनतम 21,000 हो जाएगी।
वहीं पेंशनभोगियों की पेंशन 3,500 से बढ़ाकर 10 हजार हो जाएगी। बता दें कि सैलरी में 30 फीसदी के इजाफे की सिफारिश की गई है।