Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   70-Year-Old Grandfather Arrested in Tripura Minor Molestation and Murder Case Under POCSO Act

Tripura: 70 वर्षीय दादा पर नाबालिग से दुष्कर्म-हत्या का आरोप, आरोपी गिरफ्तार; POCSO एक्ट के तहत कार्रवाई

Sun, 03 May 2026 07:06 AM IST
Shivam Garg न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shivam Garg Updated Sun, 03 May 2026 07:06 AM IST
सार

त्रिपुरा के सोनामुरा में नाबालिग की मौत के मामले में पुलिस ने 70 वर्षीय आरोपी दादा को गिरफ्तार किया है। मामले में दुष्कर्म और हत्या की धाराएं लगाई गई हैं और POCSO एक्ट के तहत कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
70-Year-Old Grandfather Arrested in Tripura Minor Molestation and Murder Case Under POCSO Act
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

त्रिपुरा के सोनामुरा इलाके में एक नाबालिग बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले ने सनसनी फैला दी है। पुलिस ने इस मामले में 70 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिस पर दुष्कर्म और हत्या जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

विज्ञापन


मामले की शुरुआत 29 अप्रैल से
पुलिस के अनुसार, 29 अप्रैल को सूचना मिली थी कि एक नाबालिग बच्ची की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या यानी फांसी का मामला माना गया और उसी दिन अस्वाभाविक मौत का केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


FIR में दादा पर गंभीर आरोप
जांच के दौरान आज एक लिखित एफआईआर प्राप्त हुई, जिसमें आरोप लगाया गया कि मृतका के दादा ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इस गंभीर आरोप के बाद पुलिस ने मामले को दुष्कर्म और हत्या की धाराओं में बदल दिया है और साथ ही POCSO एक्ट भी लागू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


70 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
सोनामुरा थाना प्रभारी तपस दास ने बताया कि सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद लगभग 70 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलने के बाद कार्रवाई की गई है और उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। फॉरेंसिक और अन्य तकनीकी साक्ष्यों को भी इकट्ठा किया जा रहा है, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed