{"_id":"5ea24aa200c5977c5379765b","slug":"70-thousand-crore-can-be-provided-to-maintain-power-supply-ministry-of-power-will-send-proposal-to-cabinet-by-next-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली आपूर्ति बनाए रखने को मिल सकती है 70 हजार करोड़ की मदद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बिजली आपूर्ति बनाए रखने को मिल सकती है 70 हजार करोड़ की मदद
Fri, 24 Apr 2020 07:40 AM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश साहू
Updated Fri, 24 Apr 2020 07:40 AM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संकट और लॉकडाउन के बीच देशभर में आपूर्ति बनाए रखने के लिए सरकार बिजली कंपनियों को जल्द 70 हजार करोड़ का राहत पैकेज दे सकती है। ऊर्जा मंत्रालय अगले सप्ताह तक कैबिनेट के सामने इसका प्रस्ताव पेश करेगा, जिसमें कर्ज चुकाने में छूट के अलावा रीस्ट्रक्चरिंग के विकल्प शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
देशभर के अंतिम उपभोक्ताओं (घर, कार्यालय, फैक्ट्री) तक बिजली पहुंचाने का काम ऊर्जा वितरण कंपनियां (डिस्कॉम) करती हैं। लॉकडाउन और कोरोना संकट की वजह से पिछले महीने के बिल साइकिल में उनका राजस्व 80 फीसदी तक घट गया है।
विज्ञापन
बिजली खपत अप्रैल, 2020 के पहले सप्ताह में गिरकर 125 गीगावाट रह गई है, जो पिछले साल अप्रैल में 168 गीगावाट के आसपास थी। इससे बिल कलेक्शन गिरकर 12 हजार करोड़ रुपये रह गया है, जो पिछले साल तक हर बिल साइकिल में औसतन 55 हजार करोड़ रुपये रहता था।
विज्ञापन