{"_id":"587efac44f1c1b665fefff37","slug":"7-terrorists-seen-in-army-uniform-near-guradaspur-border-security-tightens-at-delhi-airport-metro","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सेना की वर्दी में दिखे 7 संदिग्ध आतंकवादी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सेना की वर्दी में दिखे 7 संदिग्ध आतंकवादी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 18 Jan 2017 01:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना की वर्दी में 7 संदिग्ध आतंकवादियों को देखे जाने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट और मेट्रो पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इंटेलीजेंस ब्यूरो से मिली सूचना के मुताबिक ये सातों आतंकवादी किसी तरह सेना के कैप्टन और सूबेदार रैंक के अधिकारियों की वर्दी पाने में कामयाब हो गए हैं।
हिंदूस्तान टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक, चकरी और गुरदासपुर सीमा चौकी के पास 7 संदिग्ध आतंकवादी सेना के वर्दी में देखे गए हैं। आतंकियों को सेना की वर्दी भारत में घुसपैठ के बाद मिली है। इन आतंकियों की योजना दिल्ली में हमले को है जिसके चलते एयरपोर्ट और मेट्रो स्टेशनों के अलावा पंजाब में चुनावों की ड्यूटी के लिए तैनात जवानों को भी अलर्ट पर रहने को कहा गया है।
एयरपोर्ट पर बढ़ी चौकसी से आने-जाने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना भी करना पड़ रहा है। पैरा-मिलिट्री फोर्स सीआईएसएफ के एक अधिकारी ने बताया, 'गणतंत्र दिवस को देखते हुए हमने सुरक्षा व्यव्सथा बढ़ा दी है। एयरपोर्ट पर यात्रियों को अब दो अतिरिक्त सुरक्षा स्तरों से होकर गुजरना होगा, जबकि मेट्रो पर एक अतिरिक्त सुरक्षा स्तरों से होकर गुजरना पड़ेगा।'

बढ़ी सुरक्षा जांच से यात्रियों को हो रही है असुविधा
एयरपोर्ट पर बढ़ी सुरक्षा व्यव्सथा के चलते कई यात्रियों को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। सीआईएसएफ के जवान को लैडर-प्वाइंट चेकिंग करने को कहा गया है। जिसका मतलब है कि अब यात्रियों को जहाज में चढ़ने से पहले भी एक बार जांच का सामना करना पड़ेगा।
एक यात्री ने बताया, 'सीआईएसएफ के जवान महिलाओं को उनके गहने उतारने को कह रहें हैं, साथ ही कई यात्रियों को प्रवेश द्वार पर ही अपने बैग खोलकर तलाशी देनी पड़ रही है। यहां तक की चेक-इन काउंटर पर भी लंबी लाइन का सामना करना पड़ रहा है।'
सीआईएसएफ के डायरेक्टर जनरल ओपी सिंह ने बताया कि हमने एयरपोर्ट आने वाली सड़कों की सुरक्षा बढ़ाई है और उनपर ब्रेकर्स लगाए हैं ताकि गाड़ियों की रफ्तार धीरे हो सके। हमने विमान कंपनियों से भी कहा है कि विमान में यात्रियों के घुसने से पहले एक चेकिंग पॉइंट शुरू किया जाए। इसके अलावा कई बार सुरक्षा जांच होने से यात्रियों से कहा गया है कि वह पहले एयरपोर्ट पहुंचे क्योंकि कतारें लंबी हो सकती हैं।