फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   7.5 lakhs students of JEE and 10 lakhs students of NEET downloaded the Admit Card in 24 hours: Education Minister

24 घंटे में JEE के साढ़े सात लाख और NEET के दस लाख छात्रों ने डाउनलोड किए एडमिट कार्ड: शिक्षा मंत्री

Thu, 27 Aug 2020 05:17 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 27 Aug 2020 05:17 PM IST
विज्ञापन
7.5 lakhs students of JEE and 10 lakhs students of NEET downloaded the Admit Card in 24 hours: Education Minister
रमेश पोखरियाल - फोटो : ANI

देश में नीट (NEET) और जेईई (मुख्य) परीक्षा को लेकर चल रहे विरोध और आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने परीक्षा से सम्बंधित कई जानकारियां भी साझा की। पोखरियाल ने बताया कि जेईई परीक्षा केंद्रों को 570 से बढ़ाकर 660 कर दिया गया है जबकि छात्रों की सुविधा के लिए 2,546 से 3,842 नीट केंद्र हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों को उनकी पसंद के परीक्षा केंद्र भी आवंटित किए गए हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने कहा, 'देश के तमाम छात्रों और अभिभावकों का लगातार ये दबाव और आग्रह रहा कि छात्र कब तक पढ़ता रहेगा और इसका एक वर्ष बर्बाद नहीं होना चाहिए। पोखरियाल ने कहा, 'एनटीए (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) के डीजी ने मुझे बताया कि जेईई में कुल 8,58,000 अभ्यर्थियों में से करीब 7,50,000 अभ्यर्थियों ने अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लिया है। वहीं नीट में 15,57,000 अभ्यर्थियों में से 10 लाख से ज़्यादा ने 24 घंटे में एडमिट कार्ड डाउनलोड किए हैं। ये प्रमाण है कि छात्र हर हाल में चाहता है कि परीक्षा हो।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed