फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   63 'specialists' appointed in govt departments via lateral entry: Centre , News in hindi

RS: लेटरल एंट्री के जरिए 63 विशेषज्ञों की सरकारी विभागों में हुई नियुक्ति, केंद्र ने राज्यसभा में दी जानकारी

Thu, 05 Dec 2024 03:49 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 05 Dec 2024 03:49 PM IST
सार

केंद्र सरकार की तरफ से चार वर्षों (2019 से 2023) तक लेटरल एंट्री मोड के माध्यम से केंद्र सरकार के कई विभागों में 63 विशेषज्ञों की नियुक्ति की गई है। केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने उच्च सदन में एक लिखित उत्तर में कहा कि इनमें से 35 अनुबंध के आधार पर और शेष 28 प्रतिनियुक्ति पर नियुक्त किए गए हैं।

विज्ञापन
63 'specialists' appointed in govt departments via lateral entry: Centre , News in hindi
जगदीप धनखड़, राज्यसभा के सभापति - फोटो : X / @sansad_tv

विस्तार

केंद्र सरकार की तरफ से गुरुवार को राज्यसभा को बताया गया कि 2019 से 2023 तक लेटरल एंट्री मोड के माध्यम से केंद्र सरकार के कई विभागों में 63 विशेषज्ञों की नियुक्ति की गई है। केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने उच्च सदन में एक लिखित उत्तर में कहा कि इनमें से 35 अनुबंध के आधार पर और शेष 28 प्रतिनियुक्ति पर नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन


'2019 में आठ संयुक्त सचिवों की नियुक्ति की गई'
राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, 'विशिष्ट कार्य के लिए व्यक्तियों की नियुक्ति के लिए 2018 से संयुक्त सचिव, निदेशक और उप सचिव के स्तर पर लेटरल भर्ती की गई है, जिसमें डोमेन क्षेत्र में उनके विशेष ज्ञान और विशेषज्ञता को ध्यान में रखा गया है।' मंत्री जितेंद्र सिंह ने विवरण देते हुए कहा कि 2019 में आठ संयुक्त सचिवों की नियुक्ति की गई, जिनमें पांच संविदा के आधार पर और तीन अन्य सरकारी विभागों/संगठनों से प्रतिनियुक्ति के माध्यम से नियुक्त किए गए।
विज्ञापन


2021 में कई स्तरों पर की गई 30 भर्तियां- जितेंद्र सिंह
मंत्री जितेंद्र सिंह ने आगे बताया कि 2021 में संयुक्त सचिव (3), निदेशक (18) और उप सचिव (9) के स्तर पर 30 भर्तियां की गईं। मंत्री ने कहा कि इनमें से 14 अनुबंध पर और 16 प्रतिनियुक्ति के माध्यम से थीं। मंत्री ने अपने जवाब में कहा, वर्ष 2023 में 25 ऐसे विशेषज्ञों की नियुक्ति की गई, जिनमें तीन संयुक्त सचिव, 15 निदेशक और सात उप सचिव शामिल हैं। इनमें से 16 अनुबंध के आधार पर और नौ प्रतिनियुक्ति के माध्यम से नियुक्त किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed