फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   6 year old boy who fell into borewell has been safely rescued after about 16 hours

महाराष्ट्र: बोरवेल में गिरे 6 साल के बच्चे को एनडीआरएफ ने 16 घंटे बाद निकाला बाहर

Thu, 21 Feb 2019 10:43 AM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: sapna singla Updated Thu, 21 Feb 2019 10:43 AM IST
विज्ञापन
6 year old boy who fell into borewell has been safely rescued after about 16 hours
एनडीआरएफ टीम - फोटो : ANI

महाराष्ट्र के पुणे जिले के मनचर तहसील के थोरांदले गांव में एक 6 साल का बच्चा बोरवेल में गिर गया था। बच्चे को 16 घंटे की जद्दोजहद के बाद राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। बच्चे का नाम रवि पंडित है। एनडीआरएफ की 25 सदस्यीय टीम  उसके पास सुबह के 3 बजे पहुंचने में सफल रही।

विज्ञापन




फिलहाल बच्चे को पुणे के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक पुणे जिले में 6 साल का एक बच्चा बुधवार को 200 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया था। रवि बोरवेल में 10-15 फीट पर फंस गया था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और एनडीआरएफ की टीम पहुंच गई थी। एनडीआरएफ की टीम ने गांववालों के मदद से बोरवेल की खुदाई करनी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


16 घंटे की मशक्कत के बाद एनडीआरएफ रवि को सुरक्षित बाहर निकाल पाई है। उसके दोनों पैर मिट्टी में फंसे हुए थे जिसकी वजह से उसके आसपास की जमीन की खुदाई करनी पड़ी। ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों की एक टीम एनडीआरएफ के साथ लगातार उसकी सेहत का जायजा ले रही थी। रवि बुधवार को खेलते-खेलते बोरवेल में गिर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed