{"_id":"5bd04347bdec22561b64364c","slug":"6-killed-during-clash-between-two-families-in-kutch-over-election-related-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्छ: स्थानीय चुनाव से जुड़े विवाद के कारण दो परिवारों की लड़ाई, 6 की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कच्छ: स्थानीय चुनाव से जुड़े विवाद के कारण दो परिवारों की लड़ाई, 6 की मौत
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 24 Oct 2018 03:32 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
स्थानीय चुनाव से जुड़े विवाद के चलते दो परिवारों की लड़ाई
- फोटो : pexels.com
गुजरात के कच्छ में दो साल पहले हुए स्थानीय चुनाव से जुड़े विवाद के चलते दो परिवारों की लड़ाई हो गई। जिसमें छह लोगों की मौत हो गई। घटना मंगलवार की रात कच्छ के छसरा गांव की है। हालांकि पुलिस ने कहा है कि स्थिति नियंत्रण में है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
मामले की जानकारी देते हुए कच्छ (पश्चिम) के पुलिस अधीक्षक एमएस भारदा ने बताया कि एक परिवार के चार लोग और दूसरे परिवार के दो लोगों की मौत हो गई है। दोनों परिवार बीती रात आमने सामने आ गए थे।
उन्होंने कहा, 'चुनाव में हार जाने के बाद एक समुदाय के कुछ सदस्यों ने दूसरे समुदाय के खिलाफ विवाद खड़ा कर दिया। उस मुद्दे को लेकर झगड़ा बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि झड़प में छह लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गये। स्थिति पर काबू पाने के लिए गांव में पुलिस अधिकारियों की एक टीम को तैनात किया गया है।
घटना को लेकर दोनों समुदायों के सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने कहा कि यह विवाद दो परिवारों के बीच था, दो समुदायों के बीच नहीं।