फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   6.35 lakh applications for the PCS Examination-2018, the examination is proposed on October 28

पीसीएस परीक्षा-2018 के लिए आए रिकॉर्ड 6.35 लाख आवेदन, 28 अक्तूबर को परीक्षा प्रस्तावित

Wed, 08 Aug 2018 02:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Wed, 08 Aug 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
 6.35 lakh applications for the PCS Examination-2018, the examination is proposed on October 28
UPPSC

इस बार पीसीएस परीक्षा-2018 के लिए रिकार्ड आवेदन आए हैं। हालांकि पहली बार पीसीएस के साथ एसीएफ/आरएफओ की प्रारंभिक परीक्षा भी कराई जा रही है। ऐसे में आवेदनों की संख्या में बढ़ोतरी का अनुमान था लेकिन, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के अफसरों को भी उम्मीद नहीं थी कि आवेदनों की संख्या इतनी अधिक होगी। पीसीएस और एसीएफ/आरएफओ परीक्षा-2018 के लिए आयोग को छह लाख 35 हजार 844 आवेदन मिले हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 6 अगस्त थी।

विज्ञापन


एसीएफ/आरएफओ-2017 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम आयोग ने 3 अगस्त को ही घोषित किया है। पिछली बार यह परीक्षा अलग से कराई गई थी और इसमें कुल 70 हजार 665 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे। अब तक आयोग ने पीसीएस की जितनी परीक्षाएं कराई हैं, उनके लिए अधिकतम साढ़े चार लाख आवेदन ही आए हैं। ऐसे में आयोग के अफसर मानकर चल रहे थे कि इस बार आवेदनों की संख्या अधिकतम पांच से साढ़े पांच लाख होगी लेकिन, परीक्षा के लिए छह लाख 47 हजार अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया और इनमें से छह लाख 35 हजार 844 अभ्यर्थियों ने आवेदन भी कर दिया। आयोग के अफसरों को जो अनुमान था, इस बार उससे एक से डेढ़ लाख अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन कर दिए।
विज्ञापन


इसी वजह से आयोग को 19 अगस्त को प्रस्तावित प्रारंभिक परीक्षा टालनी पड़ी और 28 अक्तूबर को परीक्षा कराने का निर्णय लेना पड़ा। हालांकि इस बार पीसीएस में लोअर सबऑर्डिनेट के भी कई पद शामिल कर लिए गए हैं। आवेदनों की संख्या इतनी अधिक होने के पीछे नए पदों को पीसीएस में शामिल किया जाना भी माना जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगस्त के अंत तक पीसीएस-2016 का परिणाम संभावित
यूपीपीएससी का दावा था कि पीसीएस-2016 की मुख्य परीक्षा का परिणाम अगस्त की शुरुआत में जारी कर दिया जाएगा लेकिन अब परीक्षा परिणाम माह के अंत तक जारी होने की संभावना है। परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार 15 दिनों की छुट्टी पर चली गई हैं। परीक्षा नियंत्रक की अनुपस्थिति में परिणाम घोषित हो पाना मुश्किल है। ऐसे में अभ्यर्थियों को रिजल्ट के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed